फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: एक्टिंग में फ्लॉप लेकिन बतौर होस्ट हिट हुए आदित्य नारायण, चार साल की उम्र में गाना शुरू किया

Fri, 06 Aug 2021 09:29 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
आदित्य नारायण ने बहुत ही कम समय में फिल्म जगत में कदम रखा था। बहुत ही कम उम्र में उन्होने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। उनके पिता उदित नारायण बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा गायकों में से एक हैं। उन्होने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। आदित्य नारायण को हालांकि सिंगिंग करियर में अपने पिता की तरह सफलता तो नहीं मिली। लेकिन उन्होने बतौर मेजबान टेलिविजन पर अपनी एक अलग छवि बनाई। अब तक आदित्य नारायण कई सिंगिंग रिएलिटी शोज को होस्ट कर चुके हैं। आदित्य नारायण के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बाते बताएंगे।

चार साल की उम्र में गाना शुरू किया
आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ। उनके पिता उदित नारायण और माता दीपा नारायण हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा मुंबई में ही हुई। लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ आदित्य नारायण ने बहुत ही कम उम्र में अपना सिंगिंग करियर शुरू कर दिया था। उन्होने महज चार साल की उम्र में पहली बार गाना गाया। आदित्य बचपन में 'लिटिल वंडर्स' प्लेटफॉर्म पर गाया करते थे। उन्होने कल्याणजी वीरजी शाह से गायिकी की ट्रेनिंग ली थी।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
बचपन में कई फिल्मों में किया अभिनय
आदित्य नारायण ने बचपन में गाने के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया। साल 1997 में आई फिल्म ‘परदेस’ से उन्होने बाल-कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह महिमा चौधरी के भाई बने थे। फिल्म में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अभिनय के साथ-साथ आदित्य ने अपनी आवाज में इस फिल्म में गाना भी गाया था। इसके अलावा वो ‘जब प्यार किसी से होता है’ में सलमान खान   के बेटे के रूप में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होने अन्य फिल्मों में भी काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
अभिनेता के रूप में रहा करियर फ्लॉप
आदित्य नारायण को बचपन में उनके अभिनय के लिए खूब प्यार मिला। लेकिन बड़े होने के बाद लोगों ने उन्हें अभिनेता के रूप में नहीं स्वीकार किया। उन्होने साल 2009 में आई फिल्म ‘शापित’ में बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। ये फिल्म बड़े पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉप रही और साथ ही आदित्य नारायण का बतौर अभिनेता करियर भी इस फिल्म के साथ ही फ्लॉप हो गया।

4 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
100 से अधिक गाने गाए हैं
बता दें कि आदित्य नारायण ने बतौर चाइल्ड 100 से अधिक गाने गाए हैं। इसके अलावा आदित्य नाम से एलबम भी रिलीज की गई थी। आदित्य का सबसे लोकप्रिय गाना साल 1996 में आई फिल्म 'मासूम' का है। इस गाने के बोल थे -'छोटा बच्चा जान के' है। समीक्षकों से आदित्य को इस गाने के लिए खूब सरहाना मिली। आदित्य नारायण अब तक 16 भाषाओं में गाने गा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram
विवादों से है गहरा नाता
आदित्य नारायण का विवादों से गहरा नाता रहा है। वो अक्सर किसी न किसी वजह से विवादों में घिर जाते हैं। इंडियन आइडल 12 के मेजबान आदित्य नारायण के किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर जो बात कही इसके बाद सभी लोग गुस्से में थे। उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। इसके अलावा वो नेहा कक्कड़ से शादी के ड्रामे ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर भी खूब विवादों में आए थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें