जॉन अब्राहम, मेघा टाटा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस नई साझेदारी के एलान के मौके पर डिस्कवरी इंक, दक्षिण एशिया की प्रबंध निदेशक मेघा टाटा कहती हैं, “जॉन अब्राहम को मोटो जीपी के लिए इंडिया एम्बेसडर के रूप में जोड़ना एक बड़ा कदम है। भारत में मुख्यधारा का खेल बनने के लिए मोटरस्पोर्ट को एक लंबी यात्रा तय करनी है। हमें मोटो जीपी के लिए जॉन अब्राहम से बेहतर फैन नहीं मिल सकता था। वह अब अपने पसंदीदा राइडर के लिए जुनूनी मोटरस्पोर्ट्स फैन्स के साथ चीयर करते दिखेंगे। हम इस साझेदारी को शुरू करने को लेकर रोमांचित हैं और जॉन के जुड़ने से हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हम इस खेल को और अधिक ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।"