फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: मनोज मुंतशिर के बाद अब ओम राउत को जान का खतरा? पुलिस ने 'आदिपुरुष' के निर्देशक को दी सुरक्षा

Thu, 22 Jun 2023 05:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास, ओम राउत, कृति सेनन और सनी कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म आदिपुरुष इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लग रहे हैं। वीएफएक्स से लेकर इसके संवादों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसके अलावा फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर के कई विवादित बयान के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। 
Vijay Varma: तमन्ना की इस आदत से परेशान हो गए हैं विजय, एक्टर का गर्लफ्रेंड के बारे में चौंका देने वाला खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आदिपुरुष को लेकर विवाद बढ़ता देख मनोज ने हाल ही में अपनी जान का खतरा बताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। बताया जा रहा है कि मनोज के बाद अब इस फिल्म के निर्देशक ओम राउत को भी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की गई है। 
Sara-Saif Ali: जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सैफ और सारा, जानें कैसा होगा किरदार
विज्ञापन

3 of 5
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “ओम राउत के साथ उनके ऑफिस में चार कॉन्स्टेबल और एक सशस्त्र पुलिसकर्मी नजर आए। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि निर्देशक ने पुलिस सुरक्षा का अनुरोध किया था या पुलिस ने स्वयं विवाद और धमकियों के कारण उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। बताया जा रहा है कि मनोज मुंतशिर के साथ-साथ ओम राउत को भी जान से मारने की धमकी मिली है।
TRP WEEK 24: टीआरपी की दौड़ में एक बार फिर 'अनुपमा' का रुतबा बरकरार, टॉप 5 में इस विवादित शो का शानदार कमबैक

4 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान और देवदत्त जी नागे अभिनीत आदिपुरुष रामायण पर आधारित है। यह फिल्म 16 जून को वैश्विक स्तर पर रिलीज होने के बाद से ही विवादों के घेरे में है। कुछ दर्शकों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद रविवार से फिल्म के संवाद बदल दिए गए, लेकिन नए डायलॉग भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के कई हिस्सों में मनोज मुंतशिर के पुतले जलाए गए। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि आदिपुरुष को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली थी। फिल्म ने पहले दिन 85.75 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि, खराब कंटेंट की वजह से इसकी कमाई में लगातार भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म अब तक 260.55 करोड़ की कमाई की है।
BTS Group: बीटीएस ग्रुप आर्मी ने रैपर बादशाह को लिया आड़े हाथों, शाहिद कपूर की इस फिल्म के गाने पर मच रहा बवाल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें