फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आलिया की बेटी की तस्वीर वायरल और मेकर्स ने बढ़ाया आदिपुरुष का बजट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 09 Nov 2022 08:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आदिपुरुष, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
हर हर महादेव - फोटो : सोशल मीडिया

मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ इन दिनों लगातार विवाद बाद में बनी हुई है। दरअसल, फिल्म के मेकर्स पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है। साथ ही कई संगठनों ने मेकर्स पर यह भी आरोप लगाया है कि फिल्म में छत्रपति शिवाजी की छवि को सही तरीके से दर्शकों के सामने नहीं दिखाया गया है। ऐसे में संबंधित समुदाय के लोग लगातार फिल्म के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों फिल्म देखने गए दर्शकों के साथ मारपीट करने तक की घटना भी सामने आई थी। इसी बीच अब पूरे मामले पर फिल्म के मेकर्स ने एक बयान जारी करते हुए हिंसा करने वालों की निंदा की है।

Har Har Mahadev: फिल्म के खिलाफ जारी विरोध पर मेकर्स ने दी सफाई, बयान जारी कर दर्शकों के साथ हिंसा की निंदा की

विज्ञापन

3 of 11
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने कुछ समय पहले ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी एक बिग बजट फिल्म का एलान किया था। फिल्म ‘स्क्री ढीला’ की घोषणा के बाद से ही इस एक्शन एंटरटेनर को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। हालांकि, बाद में यह खबरें भी सामने आई थीं कि मेकर्स ने इस फिल्म को टाल दिया है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 

Screw Dheela: ‘स्क्रू ढीला’ के लिए टाइगर श्रॉफ ने मांगी इतनी फीस, सुनते ही करण जौहर ने लिया बड़ा फैसला

4 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'हॉस्टल डेज' के तीसरे सीजन का टीजर जारी हो गया है। यूं तो यह एक कॉमेडी सीरीज है, लेकिन इसके टीजर को देख हर कोई भावुक हो गया है। दरअसल, 'हॉस्टल डेज' के तीसरे सीजन के टीजर में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की झलक देखने को मिली है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव के निधन को लगभग डेढ़ महीना हो गया है। लेकिन, अब भी फैंस के जहन में उनकी यादें ताजा हैं। यही कारण है कि उनकी आखिरी झलक को देख हर किसी के आंसू झलक उठे हैं।

Raju Srivastava: हॉस्टल डेज 3 के टीजर में दिखी राजू की झलक, कॉमेडियन का मुस्कुराता चेहरा देख भावुक हुए फैंस

विज्ञापन

5 of 11
गोरी नागौरी, सनी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा की शकीरा कही जाने वाली गोरी नागौरी इन दिनों 'बिग बॉस 16' में नजर आ रही हैं। शो में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। वहीं, गोरी नागौरी अपने दोस्तों को छोड़ अकेले खेलना का प्रयास कर रही हैं। गोरी की साजिद खान, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे के साथ अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही थी, लेकिन अब वह गौतम विज और सौंदर्या शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, हाल ही में साजिद खान ने गोरी पर चोरी का आरोप लगाया और अपशब्द भी कहे। अब इस पर गोरी के बॉयफ्रेंड सनी चौधरी का बयान सामने आया है।
 

Bigg Boss 16: साजिद खान के चोरी के इल्जाम पर भड़के गोरी के बॉयफ्रेंड सनी, सौंदर्या-गौतम पर लगाया यह आरोप



 
विज्ञापन

6 of 11
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। उनका अपनी पत्नी ज्योति के साथ विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है। ज्योति ने पवन सिंह पर  गंभीर आरोप लगाए थे कि पवन ने उनको सुसाइड के लिए उकसाया और अबॉर्शन कराने तक के लिए मजबूर किया है। इतना ही नहीं, ज्योति ने दावा भी किया कि वह पवन सिंह के खिलाफ सारे सबूत पेश कर सकती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसके बाद अब ज्योति सिंह को पवन सिंह के फैंस धमकी दे रहे हैं। 
 

Pawan Singh-Jyoti: पवन सिंह के फैंस ने दी ज्योति को धमकी, बोले- भइया को खरोंच भी आई तो...



 
विज्ञापन

7 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए लकी साबित नहीं हुआ। इस साल खिलाड़ी कुमार की पांच फिल्में रिलीज हुई थीं। इसमें से चार फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और एक फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हुई। हैरानी वाली बात यह है कि अभिनेता की चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुईं और मेकर्स को 450 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। लेकिन, यह सब होने के बावजूद अक्षय कुमार ने हार नहीं मानी। वह लगातार नई फिल्में साइन कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। 

Akshay Kumar: लगातार चार फ्लॉप देने के बाद अक्षय कुमार ने बदला अपना गेम प्लान, फैंस बोले- सर, आप महान हो

8 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

 

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर सिंह हाल ही में माता-पिता बने हैं। आलिया ने 6 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया है। कपूर और भट्ट परिवार में जमकर जश्न का माहौल है, साथ ही आलिया-रणबीर के फैंस भी इस खुशखबरी से खूब खुश हैं। बेबी गर्ल के जन्म की खबर के बाद से ही फैंस नन्ही परी को देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर नवजात शिशुओं की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं और साथ ही दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर आलिया की नवजात बच्ची की हैं। 

Alia Bhatt Baby: बेबी गर्ल के साथ आलिया की पहली तस्वीर आई सामने? अस्पताल के बिस्तर पर दिखीं मां-बेटी!

9 of 11
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी शानदार किरदार और बेहतरीन फिल्मों के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता जल्द ही अपनी बैक टू बैक फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी बीच एक्टर की एक और अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आयुष्मान खुराना बीते कई समय से अपनी एक्शन फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसे में फिल्म के लिए बेताब लोगों के रोमांच को और बढ़ाते हुए फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है।

An Action Hero: आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर में दिखा एक्टर का अनदेखा अंदाज

10 of 11
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है। केरल के डीजीपी के फिल्म के टीजर पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने के बाद अब राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर उनसे फिल्म के टीजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सांसद का कहना है कि फिल्म केरल को बदनाम कर रही है।

The Kerala Story: ‘द केरल स्टोरी’ पर मचा बवाल, राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन

11 of 11
आदिपुरुष - फोटो : social media
अभिनेता प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' अपने पोस्टर और टीजर के रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को भी पांच महीने आगे सरका दिया गया है। इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि इसके वीएफएक्स और अन्य पहलुओं पर काम किया जाएगा जिसके चलते फिल्म का बजट भी बढ़ेगा। ऐसे में यह फिल्म सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन सकती है। जानते हैं विस्तार से।
 

Adipurush: वीएफएक्स के लिए मेकर्स ने बढ़ाया आदिपुरुष का बजट! बन सकती है सबसे महंगी भारतीय फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें