फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: फिल्म के संवाद से आहत हैं 'आदिपुरुष' के 'कुंभकर्ण' लवी पजनी, कहा- मैं भी हिंदू हूं

Wed, 28 Jun 2023 05:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लवी पजनी - फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' को डायलॉग्स की वजह से हर तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। देश भर में फिल्म पर रोक लगाने की मांग उठाई जा रही है। यह मामला अब हाई कोर्ट तक जा पहुंचा है। बीते दिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फिल्म के राइटर को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है।
Five Nights At Freddy: 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' का खौफनाक ट्रेलर आया सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 
विज्ञापन

2 of 5
लवी पजनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच फिल्म में कुंभकरण की भूमिका निभाने वाले लवी पजनी ने भी आदिपुरुष को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि भी फिल्म के डायलॉग उन्हें भी पसंद नहीं आए थे। पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने एक न्यूज पोर्टल से कहा कि वह भी इस डायलॉग से आहत हैं, क्योंकि वह भी एक हिंदू हैं। 
Sanjay Kapoor: 'इज्जत और सम्मान नहीं खोना चाहता था', संजय कपूर ने किया एक्टिंग से ब्रेक लेने की वजह का खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
लवी पजनी - फोटो : सोशल मीडिया
उनके अनुसार, अनुबंध के कारण वे वही करने के लिए बाध्य थे जो निर्देशक उनसे करने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को हिस्सों में शूट किया गया था इसलिए किसी को नहीं पता था कि अंतिम पटकथा क्या होगी। इससे पहले सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कथित तौर पर सेंसर बोर्ड और आदिपुरुष के निर्माताओं को कड़ी फटकार लगाई थी। 
72 Hoorain Trailer : सेंसर बोर्ड पर जमकर बरसे अशोक पंडित, निर्माता बोले, पैसे कमाने के लिए नहीं बनाई फिल्म

4 of 5
आदिपुरुष रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदिपुरुष में कुछ विवादास्पद संवादों के बारे में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा, “सेंसर बोर्ड क्या करता रहता है? आप आने वाली पीढ़ियों को क्या सिखाना चाहते हैं?” कोर्ट ने सुनवाई के दौरान निर्माता, निर्देशक और अन्य पक्षों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए थे। वहीं इसके अगले दिन कोर्ट ने लेखक मनोज मुंतशिर से एक हफ्ते में इस पर जवाब देने के लिए भी कहा था।
Navya Naveli Nanda: नानी की यह खूबी अपनाना चाहती हैं नव्या नवेली, बोलीं- मेरी लाइफ बन जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में प्रभास ने राघव, कृति सेनन ने जानकी, सनी सिंह ने लक्ष्मण, सैफ अली खान ने लंकेश और देवदत्त नागे ने बजरंग की भूमिका निभाई। इसे 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। पहले दिन की जबर्दस्त ओपनिंग के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई थी। लगभग 600 करोड़ के बजट से बनकर तैयार यह फिल्म अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। 
Casting Couch: अभिनेत्रियां ही नहीं ये अभिनेता भी हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, खुलकर बयां किया था दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें