लव स्टोरी ऑफ 90 एरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में लीड भूमिका निभा रहे अभिनेता अध्ययन सुमन और दिविता राय के बारे में निर्देशक अमित कसारिया कहते हैं, 'अध्ययन सुमन इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे, मैं किसी अन्य व्यक्ति के साथ फिल्म बनाने में असमर्थ था। जब मैंने अध्ययन सुमन को फिल्म की कहानी सुनाई तो वह तुरंत सहमत हो गए। फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए कई ऑडिशन किए, लेकिन ऐसी कोई लड़की नहीं मिल रही थी, जिसकी हमें तलाश थी। जब दिविता राय से मिला तो मुझे लगा कि अब मेरी खोज पूरी हो चुकी है। दक्षिण भारतीय होने के बावजूद उनकी हिंदी में बहुत अच्छी हैं।'