राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से निकले कलाकारों में इन दिनों अभिनेत्री इंदिरा तिवारी की चर्चा उनकी नई फिल्म ‘बस्तर ए नक्सल स्टोरी’ को लेकर खूब हो रही है। अपनी अभिनय क्षमता से फिल्म ‘सीरियस मेन’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में हिंदी फिल्म दर्शकों को अचंभित कर देने वाली इंदिरा तिवारी के पास फिल्म ‘बस्तर ए नक्सल स्टोरी’ का दूसरा टीजर आने के बाद से खूब बधाई संदेश आ रहे हैं। बतौर लीड हीरोइन उनकी ‘बस्तर ए नक्सल स्टोरी’ में उनको निर्देशक सुदीप्तो सेन ने जिस अंदाज में पेश किया है, उसने लोगों को इस फिल्म के लिए अभी से बेकरार करना शुरू कर दिया है। फिल्म की दूसरी हीरोइन अदा शर्मा का इसी सिलसिले में किया गया पोस्ट भी इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।