फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actresses: राधिका आप्टे से यामी गौतम तक, इन अदाकाराओं ने लंबे समय तक छिपाकर रखी अपनी प्रेग्नेंसी

Fri, 18 Oct 2024 02:40 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां अपनी निजी जिंदगी को बहुत ही निजी रखना पसंद करती हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को भी लंबे समय तक सीक्रेट रखा।
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्रियों ने छिपाई प्रेग्नेंसी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड हसीनाओं की बड़े पर्दे पर फिल्मों के साथ प्रशंसक उनकी निजी जिंदगी जानने में भी दिलचस्पी रखते हैं। ऐसे में कई अभिनेत्रियां अपनी शादी, प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातों को निजी रखना पसंद करती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की काफी समय तक छिपा कर रखा।
विज्ञापन

2 of 5
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikaofficial
राधिका आप्टे
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने हाल ही में अपनी एक फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर प्रशंसकों के साथ एक खुशखबरी साझा की। राधिका ने प्रेग्नेंसी की खबर को लंबे समय तक सीक्रेट रखकर इस प्रीमियर में अपने घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर दी। राधिका का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही राधिका की इन तस्वीरों को प्रशंसक काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Bollywood Crisis: इन तीन मेगाबजट फिल्मों का भविष्य अधर में, निवेशकों का हिंदी फिल्मों में पैसे लगाने से इन्कार

विज्ञापन

3 of 5
यामी गौतम-आदित्य - फोटो : इंस्टाग्राम
यामी गौतम
अभिनेत्री यामी गौतम ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को काफी निजी रखा था। यामी ने फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। यामी ने निर्देशक आदित्य धर से जून 2021 में शादी कर ली थी। शादी के तीन साल बाद बेटे का स्वागत किया है।

Life Learning: अभिभावकों से मिली ऐसी सीख, बदल गई नामी फिल्मी सितारों की जिंदगी

4 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
रानी मुखर्जी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया और लोगों को बताने से बचती हैं। रानी मुखर्जी ने साल 2015 में अपनी बेटी आदिरा को जन्म दिया था। उन्होंने काफी समय तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को छिपाकर रखा था। रानी और उनके पति आदित्य चोपड़ा ने साल 2014 में शादी की थी। रानी ने दूसरी बार मां बनने की कोशिश की थी, लेकिन 2020 में पांचवें महीने में उनका मिसकैरेज हो गया था।

Varun Dhawan: वरुण धवन ने साझा की 'सिटाडेल' में पर्दे के पीछे की तस्वीरें, बोले- 'स्वतंत्रता मुफ्त में नहीं..'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
सपना चौधरी
अभिनेत्री सपना चौधरी ने अपनी शादी के साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को भी सीक्रेट रखा था। सपना ने अपने बेटे को अभी तक सोशल मीडिया और फोटो से दूर रखा है। एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उस दौरान घर में दो तीन जवान लोगों का निधन हो गया था इसलिए इस खबर को सीक्रेट रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें