करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विदेशी कंपनियों को भी हिंदी फिल्मों में निवेश में इतने सारे झोल नजर आते हैं कि वह अब इससे दूर से ही सलाम करना बेहतर समझ रहे हैं। डिज्नी की भारतीय शाखा फॉक्स स्टार स्टूडियोज का नियंत्रण जियो स्टूडियोज के पास जाने वाला है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट में जो आलम है, उसमें फिलहाल किसी बड़ी फिल्म का एलान वहां से नहीं होने वाला। वार्नर ब्रदर्स एंटरटेनमेंट जरूर हिंदी फिल्मों में रुचि ले रही है, लेकिन उसका अगला कदम दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ प्रस्तावित फिल्म ‘इंटर्न’ के शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगा। यशराज फिल्म्स अपनी खुद की फिल्में ही बनाने मे यकीन रखता है। और, रही बात करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स की तो उसके बिकने की बात अब चौराहे पर आ चुकी है। चर्चा यही है कि मैडॉक फिल्म्स के बाद अब जियो स्टूडियोज धर्मा प्रोडक्शन्स में भी नियंत्रक भागीदारी खरीदने की जुगत में हैं।