एंजेलीना जोली
हॉलीवुड में भी ये लिस्ट छोटी ही है- एंजेलीना जोली, नैटली पोर्टमैन, जोडी फॉस्टर जैसी कुछ अभिनेत्रियाँ हैं जिन्होंने फिल्में निर्देशित की हैं। वहीं नई अभिनेत्रियों में भारत में कंगना रनौत का नाम फिल्म 'मणिकर्णिका' में बतौर डायरेक्टर आया था। जिस तरह अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, जूही चावला जैसी हीरोइनों ने प्रोडक्शन में पैर जमाने शुरू कर दिए हैं, शायद उसी तरह आने वाले दिनों में ज्यादा हीरोइनें भी 'कैमरा, रोल, एक्शन कहती नजर आएँ'। हो सकता है तब राज कपूर की तरह फिल्म इंडस्ट्री को अपनी शोवूमैन भी मिल जाए।