कोरोना वायरस ने इस समय पूरे देश में तबाही मचाई हुई है। इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9352 हो गई है वहीं, कुल मौत का आंकड़ा 324 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 905 नए पॉजिटिव मामले सामने आए तो जबकि 51 लोगों की मौत हो गई। इस मुश्किल समय में भी लोग मदद करने से पीछ नहीं हट रह रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी तरफ से लगातार सहायता कर रहे हैं।
कोरोनो से जंग में फिर आगे आए शाहरुख खान, इस बार दिल खोलकर की मदद