फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हिट देकर गुमनामी में खो गई थी 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब संभाल रही अरबों का बिजनेस

Wed, 26 Jul 2017 04:36 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 10
संदली सिन्हा
क्या आपको ये हीरोइन याद है ? फिल्म 'तुम बिन' में ये हीरोइन लीड रोल में थी और इसमें उसे काफी पसंद किया गया। ये हैं एक्ट्रेस संदली सिन्हा। संदली सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर चमक गया था।
विज्ञापन

2 of 10
संदली सिन्हा
संदली सिन्हा की ये पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में उन्होंने ऐसा जादू बिखेरा कि लोग उनके कायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 10
संदली सिन्हा
इस फिल्म के जरिए संदली सिन्हा ने साफ संदेश दे दिया था कि वो इंडस्ट्री में टिकने के लिए आई हैं और जल्द गुमनाम नहीं होने वालीं, लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। धीरे-धीरे संदली का करियर ढलान पर आ गया और वो गुमनाम हो गईं।

4 of 10
संदली सिन्हा
संदली सिन्हा के रूप में फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी एक हीरोइन और मिल गई थी जिस पर निर्माता-निर्देशक आंख बंद करके दांव लगा सकते थे।
विज्ञापन

5 of 10
संदली सिन्हा
'तुम बिन' के बाद संदली सिन्हा को कई और फिल्मों के मौके मिले, लेकिन उनमें वो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरु हो गए।
विज्ञापन

6 of 10
संदली सिन्हा
एक लीड हीरोइन की लीग से निकलकर संदली सिन्हा कब साइड हीरोइन की फेहरिस्त में आ गईं उन्हें भी खुद पता नहीं चला। फिल्म 'पिंजर' और 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' में संदली सिन्हा की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया लेकिन साइड रोल होने की वजह से इन फिल्मों का उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

7 of 10
संदली सिन्हा
लाख कोशिशों के बाद भी जब संदली सिन्हा बॉलीवुड में अपने कदम ठीक से नहीं जमा पाईं तो उन्होंने 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली।

8 of 10
संदली सिन्हा
शादी के बाद संदली सिन्हा ने करीब 7-8 सालों का ब्रेक लिया और फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन इस बार उनकी ये वापसी साउथ की फिल्मों में थी, और वहां भी संदली सिन्हा की दाल नहीं गली।

9 of 10
संदली सिन्हा
आज फिल्मों के अलावा संदली सिन्हा अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं। क्या आप जानते हैं कि संदली सिन्हा आज एक बेकरी की फाउंडर हैं ? संदली सिन्हा आज कंट्री ऑफ ओरिजिन को संभाल रही हैं जो देश की सबसे बड़ी बेकरी में से एक है। इस बेकरी की नींव उन्होंने अपने पति किरण सालस्कर के साथ मिलकर रखी।
विज्ञापन

10 of 10
संदली सिन्हा
संदली सिन्हा और किरण सालस्कर की कई फूड चेन हैं और हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी वो अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संदली तीन बच्चों की मां भी हैं, लेकिन फिल्मों से दूर रहकर भी संदली सिन्हा ने जिस तरह खुद को मेनटेन करके रखा है उसे देख कोई कह नहीं सकता है कि उनके तीन बच्चे होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें