फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजा रे ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, बोलीं- 'अगले साल वापस आऊंगी'

Mon, 28 Dec 2020 11:28 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लीजा रे - फोटो : Twitter
बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ कॉन्टेक्ट में रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये सेलेब्स किसी वजह से लोगं से दूर जाना चाहते हैं। ऐसे में इनके पास सीधा रास्ता होता है सोशल मीडिया को कुछ दिनों के लिए अलविदा कह देना। ऐसा ही कुछ हाल ही में अभिनेत्री लीजा रे के साथ भी हुआ है। लीजा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
लीजा रे - फोटो : Twitter
दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है। लीजा का कहना है कि साल भर में उन्होंने जो भी चीजें सीखी हैं, उनके ऊपर वो आराम से सोच-विचार करना चाहती हैं, जिसके लिए वो ये कदम उठा रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस फैसले के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
lisa ray - फोटो : social media
लीजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में बर्फ से ढका एक सुंदर घर नजर आ रहा है। तस्वीर को साझा करते हुए लीजा ने लिखा, 'मैं चाहती हूं कि आप भी इस मौसम की खूबसूरती का एहसास करें, इसके इशारे को समझें। इन्हीं विचारों के साथ आप सभी को एक उम्मीद भरे नए साल की शुभकामनाएं देती हूं। एक पवित्र प्रतिबिम्ब के लिए वक्त निकाल रही हूं यानि कि मैं अब अगले साल ऑनलाइन वापस आऊंगी।'

4 of 5
lisa ray - फोटो : social media
लीजा का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके इस ट्वीट पर उन्हें नए साल की बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही नए साल में उनसे मिलने की बात भी कह रहे हैं। बता दें कि लीजा रे फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2001 में फिल्म 'कसूर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lisa ray
लीजा ने पहली फिल्म में अभिनेता आफताब शिवदासानी के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उनकी इस फिल्म के गानों को खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा हाल ही में लीजा 'फोर मोर शॉट्स' वेब सीरीज के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्हें दर्शकों ने पसंद भी किया था। लीजा के साथ इस सीरीज में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हरी, मानवी गगरू और बानी जे मुख्य किरदार में थीं।

पढ़ें: एक बार फिर हाई सिक्योरिटी के बीच मुंबई पहुंची कंगना रणौत, वीडियो हो रहा वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें