फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Case: सुशांत मामले पर अनिल देशमुख का बयान और सिनेमैटोग्राफर ईश्वर बिदरी का निधन, पांच खबरें

Mon, 28 Dec 2020 10:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : acebook/SushantSinghRajput
साल 2020 के मध्य में उस समय लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई जब 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सामने आई। सुशांत 14 जून को अपने मुंबई स्थित निवास पर मृत पाए गए थे। इसके बाद से ही मामले की लगातार जांच चल रही है। लेकिन मामले को बीते पांच महीने का समय हो चुका है लेकिन अब तक इसे लेकर खुलासा नहीं हो पाया है कि ये हत्या है या आत्महत्या? वहीं अब मामले पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने जल्द खुलासा करने की मांग की है।

सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ या की है आत्महत्या, जल्द खुलासा करे CBI- गृहमंत्री अनिल देशमुख

 
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram
साल 2020 को खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। साल 2020 हर किसी के लिए मुश्किल भरा साबित हुआ है और बॉलीवुड ने भी इस साल बहुत सी परेशानियां झेली है। ऐसे में कई स्टार्स अपनी दिमागी टेंशन को कम करने के लिए वेकेशन पर निकल चुके हैं। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल हैं जो नए साल का स्वागत करने के लिए गोवा पहुंच चुके हैं।

अर्जुन कपूर के साथ न्यू ईयर मनाने गोवा पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, देखें कपल की रोमांटिक तस्वीरें
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें देश और दुनियाभर से लोग बधाई दे रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ सलमान ही छाए हुए हैं। इस बीच भाईजान को एक ऐसे सेलेब्रिटी ने बर्थडे मैसेज भेजा है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। आखिर कौन है ये शख्स?

इस पोर्न स्टार ने दी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई, भाईजान के साथ शेयर की अपनी तस्वीर

 

4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर जितने पॉपुलर हैं उतनी ही उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी पहचानी जाती हैं। हालांकि मीरा राजपूत का कोई फिल्मी बेकग्राउंड नहीं है लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसके अलावा मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसकी वजह से वो लोगों के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं।

Shahid Kapoor: क्या तीसरी बार पिता बनने वाले हैं शाहिद कपूर? पत्नी मीरा राजपूत ने दिया जवाब

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईश्वर बिदरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘गुलामी’ से बतौर सिनेमैटोग्राफर अपना करियर शुरू करने वाले हिंदी फिल्म जगत के मशहूर तकनीशियन ईश्वर बिदरी का रविवार को कर्नाटक के बेलगाम में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। ईश्वर बिदरी के परिवार में उनकी पत्नी औऱ एक बेटा है। हिंदी सिनमा के नामचीन तकनीशियनों में शुमार होने वाले ईश्वर बिदरी ने अपने करियर में तमाम सुपरहिट फिल्मों की सिनेमैटोग्राफी की। उनकी फिल्मों में ‘गुलामी’ के अलावा ‘यतीम’, ‘बंटवारा’, ‘हथियार’, ‘वंश’, ‘अंगार’, ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘घातक’, ‘बॉर्डर’, ‘फर्ज’ और ‘अंदाज’ आदि फिल्में शामिल हैं। फिल्म निर्देशकों जे पी दत्ता और राज कुमार संतोषी के वह काफी खास थे।

Ishwar Bidri: ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘बॉर्डर’ फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें