फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jiah Khan: सुसाइड नोट में बताई थी आत्महत्या की वजह, फिर भी अब तक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी

Fri, 03 Jun 2022 08:06 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीब नौ साल पहले आज ही के दिन अभिनेत्री जिया खान ने जब आत्महत्या का खौफनाक कदम उठाया था तब उनकी उम्र महज 25 वर्ष थी। जिया ने भले ही बहुत कम फिल्मों में काम किया था लेकिन इतनी कम उम्र में उन्होंने दर्शकों के बीच एक खास पहचान बना ली थी। अभिनेत्री का जन्म 20 फरवरी 1988 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। हालांकि उनकी मौत की गुत्थी अब भी नहीं सुलझ पाई है। 
विज्ञापन

2 of 6
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
जिया खान ने 3 जून 2013 को आत्महत्या की थी। इस मामले में उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता सूरज पंचोली को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। अभिनेत्री की मौत के बाद उनकी मां राबिया ने सूरज पंचोली के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज कराया था। इस चर्चित मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। हालांकि, यह बात कभी साबित नहीं हो पाई कि हत्या की गई थी। साल 2016 में जांच के बाद ये साफ हो गया कि ये आत्महत्या का ही मामला है। सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप तय हुआ।
जिया अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गई थीं, उसमें क्या लिखा था। आइए जानते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
जिया खान
सुसाइड नोट में क्या लिखा था
अपने सुसाइड नोट में जिया ने सूरज को लेकर लिखा था, 'तुमने मुझे दर्द के सिवा कुछ भी नहीं दिया। मैंने तो सिर्फ और सिर्फ तुमसे ही प्यार किया था लेकिन बदले में तुमने मुझे क्या दी, बस तन्हाई। कभी ऐसे भी दिन थे जब मैं अपना सबकुछ तुम्हारे साथ देखती थी। उम्मीद थी कि दोनों साथ होंगे, लेकिन तुमने सारे सपने चूर-चूर कर दिए। मैंने तुम्हारे लिए सबकुछ दिया।' उन्होंने आगे लिखा था कि अगर वो ये नोट पढ़ रहे हो, तो या तो वो इस दुनिया से जा चुकी होंगी या इसकी तैयारी कर रही होंगी। सुसाइड नोट में अभिनेत्री में लिखा था, 'मैंने खुद को भुला दिया था लेकिन वो मुझे तड़पाता रहा और तकलीफ देता रहा।'

4 of 6
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे हुई थी मुलाकात
जिया खान और सूरज पंचोली के बीच मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया। सूरज पंचोली जिया से उम्र में दो साल छोटे थे। तब जिया ने अपनी मां राबिया से भी सूरज की बात करा दी थी। हालांकि उनकी मां राबिया भी इस रिश्ते से खुश नहीं थीं।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान, सूरज पंचोली, जिया खान - फोटो : ट्विटर
सीबीआई की चार्जशीट
रिपोर्ट के मुताबिक, जिया की मौत के एक घंटे पहले सूरज ने उन्हें दस मैसेज किए थे जो बेहद ही अभद्र भाषा में लिखे हुए थे। सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, सुसाइड वाले दिन जिया, सूरज को लगातार कॉल और मैसेज कर रही थी लेकिन सूरज ने 10 बजकर 22 मिनट तक कोई जवाब नहीं दिया तो जिया सूरज के घर ही चली गईं। जिया ने जब सूरज के नौकर से सूरज के बारे में पूछा तो उसने बताया कि फोन स्विच ऑफ था और वह अपने पापा के साथ एक मीटिंग में हैं। इसके बाद जिया सूरज के घर के बाहर थोड़ी देर खड़ी रहीं। इसके बाद सूरज एक शख्स को जिया को बुलाने के लिए भेजा लेकिन तब तक वह अपने घर जा चुकी थीं। इसके बाद सूरज ने जिया को फोन कॉल किया तो उसने फोन को नहीं उठाया। फिर सूरज ने उन्हें गाली गलौच से भरे दस मैसेज भेजे थे। इसके एक घंटे बाद ही जिया खान का शव पंखे पर लटका पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिया खान निब्द फिल्म में - फोटो : सोशल मीडिया
इन तीन फिल्मों में किया था काम 
जिया खान का असली नाम नफीसा रिजवी खान था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिया खान बचपन में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'रंगीला' देखकर प्रभावित हुई थीं। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों में आने का मन बनाया था। सबसे पहले उन्होंने फिल्म 'नि:शब्द' के लिए काम किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अमिताभ बच्चन थे। इस फिल्म के अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म 'गजनी' और अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल' में मुख्य किरदार निभाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें