बॉक्स ऑफिस पर इस बार तीन बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर है। अक्षय कुमार की पृथ्वीराज, कमल हासन की विक्रम और अदिवि शेष की मेजर के बीच इस वीकेंड कांटे का मुकाबला देखने को मिलने वाला है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हों। इससे पहले भी कई मौकों पर बड़े बजट की फिल्मों को आपस में टकराते देखा गया है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि कब-कब टिकट खिड़की पर दो बड़ी फिल्मों की भिड़ंत देखने को मिली।