फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड डॉन से शादी कर सुर्खियों में आई थी ये हीरोइन, पति की हुई मौत तो...

Tue, 01 Aug 2017 04:46 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
हिना कौसर
70 का दशक...ये वो दौर था जब फिल्मी परदे पर एक-दो नहीं बल्कि कई सितारों का जलवा कायम था, हालांकि कुछ ऐसे भी थे जो छोटे-मोटे रोल तक ही सिमट कर रह गए और कुछ खास कमाल नहीं कर पाए..पर उनकी निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में रही।
विज्ञापन

2 of 5
हिना कौसर
उन्हीं सितारों में से एक हैं एक्ट्रेस हिना कौसर। हिना कौसर को ज्यादातर लोग फिल्म 'अदालत' के लिए जानते होंगे जिसमें वो अमिताभ बच्चन की बहन के रोल में नजर आईं। इस फिल्म का गाना 'बहना ओ बहना' बहुत हिट हुआ था। इसके बाद वो 'धर्मकांटा', 'नागिन', 'निकाह', 'कालिया' और 'जेल यात्रा' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
हिना कौसर
दर्जनों फिल्मों में काम करने के बाद भी हिना कौसर खुद की खास पहचान नहीं बना पाईं थीं। निर्देशक पिता यानि 'मुगले-आजम' के निर्देशक के आसिफ की बेटी होने की वजह से उन्हें भले ही फिल्में मिल रहीं थीं लेकिन वो सफल एक्ट्रेस नहीं बन पाईं।

4 of 5
heena kausar
हिना कौसर की निजी जिंदगी उनकी फिल्मों से कहीं ज्यादा चर्चा में रही। उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के दाहिने हाथ माने जाने वाले डॉन मोहम्मद इकबाल मैमन यानि इकबाल मिर्ची से शादी की और फिल्मी दुनिया छोड़ दी। हिना कौसर इकबाल की दूसरी पत्नी थीं। शादी के बाद वो इकबाल मिर्ची के साथ लंदन में बस गईं, लेकिन कुछ सालों बाद ही इकबाल मिर्ची की लंदन में हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना कौसर - फोटो : AFP
इसके बाद हिना कौसर अकेली रह गईं। इकबाल से शादी करने के बाद से हिना कौसर फिल्मों से दूर तो थी हीं, इकबाल की मौत के बाद उन्होंने सभी से कन्नी काट ली।

सूत्रों के मुताबिक, हिना कौसर अभी भी लंदन में ही रह रही हैं, लेकिन असल में वो कहां गुमनाम हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें