अंजू महेंद्रू एक एक्ट्रेस, मॉडल और फैशन डिजाइनर रह चुकी हैं । अंजू 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं । अंजू ने 13 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था । उन्होंने साल 1966 में फिल्म 'उसकी कहानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था । इसके बाद वो 'ज्वेल थीफ, बंधन और दस्तक' जैसी फिल्मों में नजर आईं । अंजू को फिल्मों में कभी बड़े रोल नहीं मिल पाए । अब वो कई टीवी सीरियल में नजर आती हैं । अंजू, राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते काे लेकर हमेशा चर्चा में रहीं ।