फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' की कमाई ऐसे ही बढ़ती रही तो यह बॉलीवुड की तीसरी बड़ी फिल्म बनकर रचेगी इतिहास

Wed, 18 Jul 2018 11:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त पर बनी बायोपिक 'संजू' हर दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ सिनेमा के क्षेत्र में भी नया इतिहास कायम करती जा रही है। सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए यह फिल्म सबसे जल्दी 300 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई है। इसके साथ ही 'संजू' साल 2018 की नंबर 1 फिल्म बन गई है। जल्दी ही फिल्म 'संजू' नया इतिहास रचने को तैयार है। 
विज्ञापन

2 of 4
जी हां अंग्रेजी वेबसाइट जूम के अनुसार 'संजू' के सह-निर्माता कपंनी फॉक्स स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने बताया कि जिस तरह से 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। उसको देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म जल्दी ही बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। आने वाले 3-4 हफ्तों में फिल्म की कमाई इसको बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
पता हो कि 'संजू' अपनी कमाई के कारण अभी तक बॉलीवुड की पांचवी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इसके बाद अब फिल्म के प्रोड्यूसर्स को उम्मीद है कि 'संजू' जल्दी ही तीसरी बड़ी फिल्म बनेगी। पता हो कि यह फिल्म 29 को रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक फिल्म लगातार कमाई कर रही है। हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' भी 'संजू'  की कमाई को नहीं रोक सकी है। 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि फिल्म में 'संजू' के किरदार की तो इसमें रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल ,अनुष्का शर्मा, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रणबीर कपूर के फिल्मी करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। उनकी यह पहली फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतने रुपए कमाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें