फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में ऐसी लगती थीं प्रियंका चोपड़ा, 'क्वाटिंको गर्ल' की देखिए अनदेखी 8 तस्वीरें

Wed, 18 Jul 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
priyanka chopra
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक न केवल एक्टिंग बल्कि स्टाइल के मामले में भी तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। इस शहर से मिस वर्ल्ड ,मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड और फिर 'क्वांटिको गर्ल' बनने तक का प्रियंका का सफर वाकई काबिले तारीफ है। तो चलिए प्रियंका के इस खास दिन पर हम आपको उनकी बचपन ही 8 अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
priyanka chopra
तस्वीर में दिखने वाली नन्हीं परी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा है। प्रियंका की यह तस्वीर उस वक्त ही जब वह महज 4 से 5 साल की होंगी।
विज्ञापन

3 of 9
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर भी उनके बचपन की यादगार तस्वीरों में से एक है। इस तस्वीर में प्रियंका को पहचानना मुश्किल हो सकता है। 

4 of 9
Priyanka Chopra
यह तस्वीर उस वक्त की है जब प्रियंका के जन्म को कुछ वक्त ही हुआ था। इस फोटो में प्रियंका अपने पापा अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा की गोद में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 9
priyanka chopra
अब जरा इस तस्वीर पर गौर फरमाइए। इस तस्वीर में प्रियंका एक तरफ अपनी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह स्कूल में अपने दोस्तों के साथ हैं।
विज्ञापन

6 of 9
priyanka chopra
अक्सर आपने लोगों से कहते हुए सुना होगा कि बेटियों को मां से ज्यादा पापा से लगाव होता है। ऐसा ही कुछ प्रियंका के साथ भी था वह अपने पापा से काफी जुड़ी हुई थीं। यह तस्वीर इस बात की गवाह है।
विज्ञापन

7 of 9
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा के पापा अशोक चोपड़ा का निधन साल 2013 में हो गया था। उस वक्त प्रियंका भावनात्मक तौर पर टूट सी गई थीं।

8 of 9
priyanka chopra
बॉलीवुड और हॉलीवुड की जान बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की अब जरा इस तस्वीर को देखिए, यकीनन आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

9 of 9
priyanka chopra
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पापा के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। जिसमें उनके साथ एक महिला नजर आ रही हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह प्रियंका की दादी या फिर नानी हो सकती हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें