अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक ने आगे बताया कि उन्होंने और उनके दोस्त ने अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखने का फैसला किया, लेकिन वह भी आगे नहीं बढ़ पाई। एक दिन, अमिताभ ने अभिषेक को फिल्मफेयर पुरस्कारों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, यहीं से उनका जीवन बदल गया। अभिषेक ने कहा, 20 साल पहले आपने महीनों पहले से योजना बनानी थी कि आप क्या पहनें और उन दिनों कोई भी मुफ्त कपड़े नहीं दे रहा था। आपको उन्हें स्वयं खरीदना होता था। यह एक अवसर था, लेकिन फिर मैंने सोचा, 'क्या पहनूं?'