फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे हुई थी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात, जूनियर बच्चन ने बताया पूरा किस्सा

Thu, 22 Apr 2021 08:40 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और दशकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया। 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या और अभिषेक शादी के बंधन में बंधे थे। तब से अबतक दोनों बेहतरीन जिंदगी बिता रहे हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों की लवस्टोरी और शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी। आज हम आपको दोनों की खूबसूरत लस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार इनकी मुलाकात साल 1997 में फिल्म ‘प्यार हो गया’ के सेट पर हुई थी, जिसमें ऐश और बॉबी देओल ने काम किया था। बॉबी और अभिषेक अच्छे दोस्त हैं। अभिषेक ने खुलासा किया कि जब वो ऐश्वर्या से पहली बार मिले थे तब वो प्रोडक्शन ब्वॉय के तौर पर काम करते थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में अभिषेक कहते हैं कि मेरी ऐश्वर्या से पहली मुलाकात स्विटजरलैंड में हुई थी। उस वक्त वो बॉबी देओल के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। मैं तब एक प्रोडक्शन ब्वॉय था। मेरे पिता ने मृत्युदाता नाम की फिल्म बनाई थी। मैं स्विटजरलैंड में लोकेशन देखने के लिए गया था क्योंकि कंपनी को लगा कि मैं स्विटजरलैंड बोर्डिंग स्कूल में पला बढ़ा हूं और मैं उन्हें खूबसूरत लोकेशन पर ले जा सकूंगा।'

4 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद दोनों ने पहली बार एक साथ में साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' और इसके बाद दोनों ने 2003 में आई फिल्म 'कुछ न कहो' में काम किया था। जब अभिषेक से ये पूछा गया कि क्या उस वक्त ऐश्वर्या उनकी क्रश थीं तो उन्होंने कहा कि किसकी क्रश वो नहीं होंगी? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच बॉन्डिंग कमाल की है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ ना कहो', 'बंटी और बबली', 'उमराव जान', 'धूम-2' और 'गुरु' को मिलाकर छह फिल्मों में काम किया। वहीं, शादी के बाद दोनों की फिल्म 'सरकार राज, और 'रावन' रिलीज हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें