फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, अब कह दी ये बड़ी बात

Fri, 16 Aug 2019 03:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhinav Kohli, Shweta Tiwari and Palak - फोटो : file photo
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनके पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) के रिश्ते में दरार की खबरें बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। यहां तक कि श्वेता ने पति अभिनव के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत भी की थी। जिसके बाद अभिनव से पूछताछ हुई और वह बाहर है। इस बीच अभिनव ने हाल ही में इस पूरे मामले पर बयान दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
abhinav kohli, shweta tiiwari - फोटो : social media
स्पॉटब्वॉय से बातचीत के दौरान अभिवन ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी। अभिनव एक शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग पर गए थे जहां पर मीडिया ने उनसे इस मामले को लेकर सवाल किए। अभिनव से पूछा गया क्या आप ठीक हैं? इस पर अभिनव ने कहा- 'मैं इन सबसे उबरने की कोशिश कर रहा हूं।' इसके बाद अभिनव से पूछा गया क्या यह मामला उन्हें परेशान कर रहा है? अभिनव ने कहा- 'यह मेरे लिए बहुत...अभी भी खत्म नहीं हुआ, जारी है।' 

यह भी पढ़ें:- 9 साल पहले राजा चौधरी ने अभिनव को मारा था थप्पड़, बोले- 'बेटी से कर रहा था बदतमीजी'
विज्ञापन

3 of 5
Abhinav Kohli and Shweta Tiwari - फोटो : file photo
इसके बाद अभिनव से पूछा गया कि क्या वह फिर से नॉर्मल जिंदगी में वापस आ गए हैं? श्वेता तिवारी के पति ने कहा- 'मैं जिंदगी में वापस जरूर आ गया हूं लेकिन सब कुछ पहले जैसा होने में समय लगेगा।' जब अभिनव से पूछा गया कि क्या वह श्वेता तिवारी से बाहर आने के बाद मिले? अभिनव ने कहा- 'हां, मैं मिला हूं।' इसके बाद जब अभिनव से उनकी मां पूनम के बयान के बारे में पूछा गया तो अभिनव के कहा कि 'मैं इस बारे में बाद में बात करूंगा।' 

यह भी पढ़ें:- सौतेले पिता के नाम श्वेता तिवारी की बेटी ने पोस्ट में किए 5 बड़े खुलासे, असलियत हिला देगी

4 of 5
raja chaudhary, shweta tiwari, abhinav kohli - फोटो : social media
खास बात है कि अभिनव जिस शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग में आए थे उसमें उनकी मां पूनम भी मौजूद थीं। अब इस पूरे मामले पर श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी का बयान भी आया है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए राजा चौधरी ने कहा कि 'श्वेता जब बिग बॉस में थी उस वक्त वो (अभिनव कोहली) मेरी बेटी और उसकी नानी के साथ रहता था। एक बार जब मैं बेटी को देखने गया तो मैंने देखा कि अभिनव का व्यवहार बहुत बेरुखा था। वह एक मालिक की तरह आदेश दे रहा था कि अंदर जाओ, यहां मत बैठो और उसे बहुत अनुचित तरीके से देख रहा था।'

 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्टर राजा चौधरी - फोटो : file photo
राजा चौधरी ने आगे कहा- 'यह देख मेरा खून खौल गया। मैंने उसे ऐसा करने के लिए डांटा जिसके बाद मामला पुलिस स्टेशल तक पहुंच गया। मैंने उसे थाने के बाहर भी थप्पड़ मारा। मैंने पुलिस को यह भी बताया कि वह मेरी बेटी के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। जब श्वेता बिग बॉस के घर से बाहर आई तो उसने सब कुछ अलग तरीके से लिया और मुझे दोष देना शुरू कर दिया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें