आशिकी
- फोटो : फाइल फोटो
आशिकी का साउंडट्रैक एलबम म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बिकने वाले एलबम में से है और इसके दो करोड़ यूनिट्स बिके थे। फिल्म के गानों ने इस कदर असर छोड़ा कि उसके बाद ऐसे गानों की डिमांड बढ़ गई जो सुनने में गजल से प्रेरित थे, जैसे दिल, साजन, फूल और कांटे, दीवाना। पहले गुलशन कुमार फिल्म आशिकी के सभी गानों को लेकर चाहत नाम से म्यूजिक एलबम बनाना चाहते थे। जब महेश भट्ट ने इसके गाने सुने तब उन्होंने इस पर फिल्म बनाने का निश्चय किया।