फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54वें बर्थडे को ऐसे सेलिब्रेट करेंगे आमिर खान, पूरे प्लान का हो गया खुलासा

Thu, 14 Mar 2019 10:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान आज अपना 54वांं बर्थडे मना रहे हैं। आमिर खान फिल्मों में अपने अभिनय और कहानियों को काफी शानदार तरीके से पर्दे पर दिखाते हैं। यही वजह है जो उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट स्टार भी कहा जाता है। उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भी दे रहे हैं। इस बीच आमिर खान के बर्थडे प्लान का खुलासा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Aamir khan - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अपने 54वें बर्थडे पर आमिर खान सेलिब्रेशन के साथ काम भी करेंगे। बताया जा रहा है कि एक्टर बांद्रा स्थित अपने घर पर मीडिया से मुखातिब होंगे और इन सबके बीच केक काटेंगे। इसके बाद वह बेलफेस्ट फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए नॉर्थ आयरलैंड रवाना हो जाएंगे। 16 मार्च को वह प्रोड्यूसर नसरीन मुन्नी कबीर से कुछ प्रोजेक्टस को लेकर बात भी करेंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
AAMIR KHAN - फोटो : self
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आमिर खान अपना 54वां बर्थडे काम और फैंस के बीच मनाएंगे। 14 मार्च 1965 को मुबंई में जन्मे आमिर अपनी फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार को निभा चुके हैं। आमिर के पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता थे जबकि उनके चाचा नासिर हुसैन एक फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ एक निर्देशक भी थे। 
 

4 of 5
aamir khan - फोटो : file photo
आमिर एक फिल्मी परिवार से हैं और इसीलिए उनकी रूचि हमेशा से ही फिल्मों में रही है। आमिर ने अपनी 54 साल की उम्र में 35 साल बॉलीवुड के नाम कर दिए हैं। पिछले तीन दशक से आमिर लोगों को अपना दीवाना बनाते आये हैं। आमिर को भारत सरकार ने साल 2003 में पद्मा श्री और 2010 में पद्मा भूषण से नवाजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aamir Khan - फोटो : Twitter
आमिर के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। कमजोर कहानी के चलते यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें