फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी की पत्नी हमेशा रहती हैं लाइम लाइट से दूर, टैलेंट ऐसा कि पति को भी मात दे दें...

Thu, 14 Mar 2019 10:08 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
rohit shetty
डायेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । रोहित शेट्टी एक्शन फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए तक कमाती है। रोहित शेट्टी की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंबा' थी। रोहित शेट्टी इससे पहले 'सिंघम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलमाल सीरीज' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
rohit shetty
इसके अलावा रोहित शेट्टी कई रियलिटी शो के जज भी रहे । इसमें 'कॉमेडी सर्कस' और 'खतरों के खिलाड़ी' शामिल है । रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था । रोहित शेट्टी के पिता एम बी शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन कोरियोग्राफर, स्टंटमैन और एक्टर थे । 
विज्ञापन

3 of 8
rohit shetty
वहीं उनकी मां मधु फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं । रोहित शेट्टी के दो भाई उदय शेट्टी और ह्रदय शेट्टी भी हैं । इसके अलावा उनकी 4 बहनें हैं । रोहित ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की थी । बचपन से ही रोहित शेट्टी को पढ़ाई से ज्यादा फिल्मों में इंट्रेस्ट था । 

4 of 8
rohit shetty
जब रोहित शेट्टी 14 साल के थे, तब उन्होंने डायरेक्टर बनने का फैसला कर लिया था । 17 साल की उम्र में रोहित ने डायरेक्टर कुकु कोहली के साथ अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया । इसके बाद वो 13 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करते रहे ।
विज्ञापन

5 of 8
rohit shetty
एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया था, ''मेरी पहली कमाई 35 रुपये थी । घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए कॉलेज छोड़ पड़ा और काम करना शुरू कर दिया ।' रोहित ने बताया था कि उन्होंने एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियों में प्रेस तक किया है । साल 2003 में रोहित ने अपनी फिल्म डायरेक्ट करने के बारे में सोचा ।
विज्ञापन

6 of 8
rohit shetty
उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म 'जमीन' बनाई । ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस दौरान लोगों ने रोहित शेट्टी का फोन उठाना बंद कर दिया था। इस बीच साल 2005 में रोहित ने माया नाम की एक लड़की से शादी कर ली। माया एक बैंकर हैं और लाइम लाइट से दूर रहती हैं । माया और रोहित का एक बेटा ईशान रोहित शेट्टी भी है।
विज्ञापन

7 of 8
rohit shetty brother
साल 2006 में रोहित शेट्टी ने अपने करियर की पहली हिट फिल्म 'गोलमाल' बनाई । इसके बाद रोहित ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा । उन्होंने इस फिल्म की कई सीरीज बना डाली । सारी सीरीज हिट रहीं । 'गोलमाल 3' ने तो कई रिकॉर्ड तोड़े थे । इसके बाद रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' बनाई।
 
विज्ञापन

8 of 8
rohit shetty
रोहित की इस फिल्म को काफी सराहा गया । अब रोहित शेट्टी लगातार हिट फिल्में देकर बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं । एक फिल्म बनाने के लिए रोहित करीब 30 करोड़ रुपए लेते हैं । उनकी नेट वर्थ करीब 100 करोड़ से भी ज्यादा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें