रणबीर कपूर अभिनीत संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' ने पिछले साल सिनेमाघरों में धूम मचाई और साल की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी। बहरहाल, फिल्म को टॉक्सिक मर्दानगी और स्त्रीद्वेष को बढ़ावा देने के आधार पर भी तीखी प्रतिक्रिया मिली। 'एनिमल' की बुराई करने वालों में आमिर खान की पत्नी किरण राव का भी नाम शामिल है। इसी को लेकर संदीप रेड्डी वांगा ने पिछले इंटरव्यू में किरण की आलोचनाओं पर प्रहार किया। साथ ही आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दिल' का उदाहरण दिया। फिल्म में मुख्य किरदार एक महिला को मारपीट की धमकी देता है, और वे प्यार में पड़ जाते हैं। उन्होंने 'खंबे जैसी खड़ी है' गाने पर भी सवाल उठाए। इस पर अब आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।