फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बाद कहां है मेला की स्टारकास्ट, कैसे हैं 'रूपा' के 'भाई', क्या करता है डाकू गुज्जर सिंह?

Wed, 29 Jan 2020 06:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मेला - फोटो : Twitter
साल 2000 में आई आमिर खान, ट्विंकल खन्ना की फिल्म 'मेला' को रिलीज हुए करीब 20 साल हो गए हैं। इस फिल्म में आमिर के भाई फैजल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इसक फिल्म के विलेन का किरदार आज भी लोगों के दिमाग में बैठा हुआ है। फिल्म में गुज्जर सिंह नाम के इस विलेन ने पूरे गांव में दहशत फैला रखी थी। आइए 20 साल बाद आपको बताते हैं कहां है और क्या कर रही है इस फिल्म की स्टारकास्ट।
विज्ञापन

2 of 6
आमिर खान - फोटो : Twitter
आमिर खान
आमिर खान ने इस फिल्म में किशन प्यारे का किरदार निभाया था। जो रूपा यानी ट्विंकल खन्ना से प्यार करता है। बात करें अभी की तो आमिर इस साल लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। यह ऑस्कर विजेता फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। जिसमें टॉम हैंक्स ने अहम किरदार निभाया था।
विज्ञापन

3 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Twitter
ट्विंकल खन्ना
मेला के फ्लॉप होने के बाद ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी कर ली थी। इस फिल्म में ट्विंकल ने रूपा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है लेकिन आज बतौर राइटर ट्विंकल काफी लोकप्रिय हैं। ट्विंकल मिसेज फनी बोन्स के नाम से लिखती हैं। अखबारों में व्यंगात्मक लेखों के अलावा वो किताबें भी लिख रही हैं।

4 of 6
फैजल खान - फोटो : Twitter
फैजल खान
आमिर और फैजल ने एक साथ 'मेला' फिल्म की थी। इस फिल्म में फैजल ने शंकर का किरदार निभाया था। अब फैजल का लुक काफी बदल चुका है। फैजल एक्टिंग में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। यहां तक कि सिनेमाजगत से दूर वह गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
टीनू वर्मा - फोटो : Twitter

टीनू वर्मा
इस फिल्म में गुज्जर सिंह नाम के इस विलेन ने पूरे गांव में दहशत फैला रखी थी। इस डाकू का असली नाम टीनू वर्मा है। टीनू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1993 में आई सुपरहिट फिल्म आंखें से की थी। इसके बाद टीनू एक्टिंग से गायब हो गए। टीनू का नाम 2013 में तब फिर उछला जब उन पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने भाई पर धारदार तलवार से हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अयूब खान - फोटो : Twitter
अयूब खान
अयूब खान ने इस फिल्म में रूपा के भाई राम सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में राम सिंह अपनी बहन रूपा की शादी करने के लिए सेना से छुट्टी लेकर गांव आता है। अयूब खान अपने समय के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के भांजे हैं। अयूब खान अब तक कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें