मनोरंजन जगत के सितारे जो कभी लोगों की आंखों का तारा हुआ करते थे आज कल वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। एक वक्त ऐसा था जब सितारों पर सिर्फ प्यार बरसाया जाता था लेकिन सोशल मीडिया आने के बाद से सेलेब्स की ट्रोलिंग काफी ज्यादा बढ़ गई है।एक तरफ जहां कई बार यह ट्रोलिंग किसी विवादित बयान या फिर काम पर होती है तो कई बार बिना किसी वजह के ही यूजर्स सोशल मीडिया पर उन्हें खरी खोटी सुना देते हैं। एक दो नहीं बल्कि ऐसे सितारों की संख्या बहुत ज्यादा है जो अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर निशाने पर आ जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं हाल ही में कौन कौन से सेलेब्स ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं।
उर्फी जावेद
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद पिछले काफी समय से अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने काइली जेनर का लुक अपनाया था जिसे लेकर वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। साथ ही अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर वो अक्सर यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं।