चक्रवात मिचौंग ने चेन्नई में तबाही मचा रखी है, जिसकी चर्चा देश-विदेश में हो रही है। चेन्नई शहर में भीषण तूफान के कारण मूसलाधार बारिश हो रही है। दो दिनों से शहर ठप पड़ा हुआ है। सभी लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है और आम आदमी से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस प्राकृतिक आपदा के बीच फंस गए हैं। लगातार होती मूसलाधार बारिश के कारण शहर में हर जगह पानी भर गया है और इसमें साउथ अभिनेता विष्णु विशाल भी फंस गए थे। हालांकि, अब करापक्कम में फंसे अभिनेता विष्णु विशाल ने खुलासा किया कि उन्हें अग्निशमन और बचाव विभाग ने बचा लिया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें अभिनेता आमिर खान को भी देखा जा सकता है।