बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ की रिलीज डेट का एलान किया। ये फिल्म अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं लेकिन आमिर खान की इस फिल्म के साथ साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘केजीएफ 2’ भी रिलीज होने वाली है।
आमिर ने मांगी माफी
ऐसे में अगले साल 14 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। हालांकि, इस क्लैश की वजह से अब आमिर खान ने ‘केजीएफ 2’ के मेकर्स और एक्टर यश से माफी मांगी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ को 14 अप्रैल को रिलीज करने की वजह से ‘केजीएफ’ के मेकर्स और एक्टर यश से माफी मांगी है।