फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira Khan: शादी की तस्वीरों में सिगरेट पीती हुई नजर आईं आमिर खान की लाडली आयरा, लोगों ने सुनाई खूब खरी-खोटी

Tue, 16 Jan 2024 12:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयरा खान - फोटो : Social media
आमिर खान की बेटी आयरा खान ने तीन जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी की, जिसके बाद उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग और मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन हुआ। अब, आयरा ने अपने प्री वेडिंग फंक्शन की एक झलक दी है, जिसमें वे अपने पति नूपुर शिखरे, परिवार और दोस्तों के साथ खुशी के पल साझा कर रही हैं। आयरा बने कई प्यारी तस्वीरें साझा कीं, लेकिन उनकी आखिरी तस्वीर लोगों को पसंद नहीं आई, जिस पर वे ट्रोल हो गईं। दरअसल, इस तस्वीर के जरिए उन्होंने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
आयरा खान - फोटो : Social media
आयरा ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें एक तस्वीर में वे सिगरेट पीती नजर आईं। इन तस्वीरों में आयरा को लेटे हुए एक दोस्त के साथ आराम करते हुए और आंखों पर मास्क पहने हुए देखा जा सकता है। वहीं अन्य तस्वीरों में उन्होंने अपनी मां रीना दत्ता के साथ पोज दिए और पति नूपुर शिखरे के साथ भी मस्ती करती नजर आईं। वहीं, आयरा की सिगरेट के साथ एक तस्वीर भी है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

हर नजदीकी सिनेमाघर तक पहुंचेगी अटल की जीवन गाथा, निर्माता को जन्मदिन पर मिली ‘जगदंब’ तलवार
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान, आयरा खान और रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यह फोटो अच्छी नहीं है।', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आमिर खान की बेटी होकर ऐसी तस्वीर साझा करते हुए सिगरेट का प्रचार कर रही हों।' एक ने लिखा, 'लोग आपको अच्छी आदतों के लिए फॉलो करते हैं और आप ही अपनी छवि खराब कर रही हैं।' वहीं कई यूजर्स यह कहते हुए दिखे कि उन्हें नशीले पदार्थों और सिगरेट का प्रचार नहीं करना चाहिए।
'आज के राजनेताओं जैसे नहीं थे अटल', पंकज त्रिपाठी ने उनके व्यक्तित्व को लेकर कही यह बात

4 of 5
आयरा खान-नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आयरा खान और नूपुर शिखरे की शादी का जश्न इस हफ्ते उदयपुर में हुआ। शादी के उत्सव में मेहंदी, संगीत समारोह, फुटबॉल मैच और पायजामा पार्टी शामिल थी। इस जोड़े ने तीन जनवरी को कोर्ट मैरिज की। वहीं, 10 जनवरी को उदयपुर में परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और सात फेरे लिए।
राजकुमार हिरानी की शानदार पहल, बुजर्गों के लिए रखेंगे फिल्म 'डंकी' की विशेष स्क्रीनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नूपुर शिकरे, आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस जोड़े ने 13 जनवरी को मुंबई में सितारों से सजी शादी का रिसेप्शन भी रखा था और आयरा और नूपुर की शादी का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद नूपुर ने प्यारी तस्वीरें साझा की थीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। वहीं, अब आयरा ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
Latest Box Office Report: 'गुंटूर कारम' का दिखा करिश्मा, हनुमान के आगे नतमस्तक हुई मेरी क्रिसमस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें