फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की दो बहनें आईं सामने, एक जानी-मानी फिल्म प्रोड्यूसर तो दूसरी करोड़पति की पत्नी

Mon, 27 Aug 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रविवार को देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने भी रक्षाबंधन के त्यौहार को सेलिब्रेट किया। सलमान खान, सैफ अली खान से लेकर आमिर तक, हर किसी की रक्षाबंधन की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटोज को इन स्टार के फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय जो बनी हुईं है वह एक्टर आमिर खान की बहनें हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
आमिर खान के शायद कुछ ही फैंस यह बात पता हो कि उनकी निखत खान और फरहात खान नाम की दो बहनें भी हैं। परदे से दूर रहने वाले आमिर की इन दोनों बहनों की रक्षाबंधन की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दोनों बहनों के साथ आमिर ने रक्षाबंधन बनाया साथ ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटोज को शेयर भी किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
बात करें आमिर की दोनों बहनों की तो बहन निखत खान एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं तो वहीं फरहात जाने-माने बिजनेसमैन की पत्नी हैं। गौरतलब है कि आमिर की यह दोनों बहनें बड़े परदे पर बहुत कम ही नजर आती हैं। आमिर ने इस्टाग्राम में निखत और फरहात की फोटो शेयर करते हुए फैंस को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आमिर खान के अलावा एक्टर सलमान खान ने बहन अलवीरा खान और अर्पिता के साथ रक्षाबंधन बनाया। वहीं एक्टर शाहरुख खान ने बेटी सुहाना और बेटे अबराम की रक्षाबंधन की फोटो भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया आकाउंट पर शेयर की। वहीं कंगना रनौत भी भाई अजय धर्मा के साथ रक्षाबंधन सेलीब्रेट करती दिखीं हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें