बिग बॉस के घर से निकलने के बाद से सपना चौधरी लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ है जिसकी वजह से सपना ने अब स्टेज शो करने भी कम कर दिए हैं। हाल ही में उन्होंने फोटोशूट भी करवाया था जिसमें उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। अब सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।