फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan : घोड़े बेचकर सोने वाले आमिर के 10 कमाल के राज, 10 निर्देशकों ने छेड़े साथ काम करने के दिनों के साज

Thu, 14 Mar 2024 08:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया है। 14 मार्च 1965 को जन्मे आमिर खान आज अपना 59 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं आमिर के जन्मदिन पर उन्हें निर्देशित कर चुके 10 दिग्गज निर्देशक उनके कौन से राज खोल रहे हैं..
Alia Bhatt: ईशा अंबानी के साथ अपनी दोस्ती पर आलिया ने की बात, कुछ ही दिनों के अंतर में दोनों बनी थीं मां
विज्ञापन

2 of 11
आमिर खान, महेश भट्ट, पूजा भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

अनुपम की एक्टिंग पसंद नहीं आई : महेश भट्ट 

अभिनेता आमिर खान को 'दिल है की मानता नहीं' और हम हैं राही प्यार' के जैसी फिल्मों में निर्देशित कर चुके महेश भट्ट ने हाल ही आमिर खान को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया। महेश भट्ट कहते हैं, ‘फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' की शूटिंग के दौरान एक बार आमिर खान ने अनुपम खेर के बारे में शिकायत की। आमिर ने कहा कि अनुपम खेर बहुत लाउड परफॉर्मेंस दे रहे हैं। मुझे लगा कि जब एक को - एक्टर ऐसी बात कर रहा है तो मुझे अनुपम से बात करनी होगी। मैंने अनुपम से बात की तो अनुपम ने कहा कि कोई बात नहीं मैं संभाल लूंगा।' 

विज्ञापन

3 of 11
आमिर खान, राजकुमार संतोषी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

जड़ों से जुड़े हुए इंसान :  राज कुमार संतोषी

निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में आमिर खान काम कर चुके हैं। संतोषी इन दिनों फिल्म 'लाहौर1947' का निर्देशन कर रहे हैं, जिसका निर्माण आमिर खान कर रहे हैं। संतोषी कहते हैं, 'आमिर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं एक अभिनेता और एक इंसान के रूप में उनका बहुत सम्मान करता हूं। वह जड़ों से जुड़े हुए हैं और वास्तव में मुझे पसंद करते हैं। वह फिल्म बनाने की कला को बहुत अच्छे तरह से समझते हैं। वह एक बहुत अच्छे अभिनेता और बहुत सच्चे दोस्त हैं।' 

4 of 11
आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

आमिर खान और लीड हीरो! : आशुतोष गोवारिकर 

फिल्म 'लगान' आमिर खान और फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के करियर की बहुत बड़ी फिल्म है। हालांकि, आशुतोष गोवारिकर कहते हैं, 'इस फिल्म में आमिर खान को लेने से पहले मेरे मन में काफी हिचकिचाहट थी, क्योंकि यह फिल्म पूरी तरह से क्रिकेट पर आधारित थी। 'लगान' से पहले आमिर एक क्रिकेट पर आधारित फिल्म 'अव्वल नंबर' में काम कर चुके थे जो चली नहीं थी। साथ ही मेरी और आमिर की एक फिल्म थी 'बाजी' भी फ्लॉप थी। मैं शुरुआत से ही निश्चित था कि आमिर मेरी इस फिल्म को मना कर देंगे और वही हुआ भी। लेकिन मैं आमिर को ही चाहता था। मैंने हिम्मत नहीं हारी, स्क्रिप्ट में और भी बदलाव किए ताकि आमिर हामी भर दें।'

विज्ञापन

5 of 11
राम गोपाल वर्मा, आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

भावुक और धैर्यवान इंसान : राम गोपाल वर्मा 

राम गोपाल वर्मा और आमिर खान ने पहली और आखिरी बार फिल्म 'रंगीला' में साथ काम किया था। दरअसल, एक बार राम गोपाल ने कह दिया था कि  फिल्म 'रंगीला' में वेटर का किरदार निभाने वाले एक्टर ने आमिर खान से ज्यादा अच्छी एक्टिंग की है। राम गोपाल वर्मा के इस बयान के बाद पूरा विवाद शुरू हुआ था। इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राम गोपाल वर्मा कहते हैं, 'आमिर खान बहुत समर्पित, भावुक और धैर्यवान किस्म के इंसान हैं। मैं बहुत आवेगी इंसान हूं। हम दोनों का स्वभाव बिल्कुल अलग है। 'रंगीला' के बाद हुई गलतफहमियों के बाद हमने कभी काम का नहीं सोचा। मेरी उनसे कोई नाराजगी नहीं है और न ही उनकी मुझसे है।'

विज्ञापन

6 of 11
आमिर खान, राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

आमिर की सबसे अलग : राकेश ओमप्रकाश मेहरा

फिल्म 'रंग दे बसंती' में आमिर खान को निर्देशित कर चुके निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने आमिर की तारीफ करते कहते हैं,  'आमिर एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं। वे शूटिंग के दौरान क्रिएटिव चीजों को भी बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। शूटिंग के दौरान कुछ भी गलत हो या सही, उन्हें सब पता होता है। आमिर खान को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सीन किसका है। अगर किसी दूसरे कलाकार का है तो वह आराम से बैकग्राउंड में खड़े होकर पूरा सीन देखते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वे सीन को परफेक्ट करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी बाइबल होती है, जिससे हम छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। सिनेमा के प्रति आमिर खान की समझ इंडस्ट्री में सबसे अलग और शानदार है।' 

विज्ञापन

7 of 11
आमिर खान, राजकुमार हिरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

आमिर की स्टाइल बहुत अलग : राजकुमार हिरानी

'थ्री इडियट्स' और 'पीके' जैसी फिल्मों में आमिर खान को निर्देशित कर चुके निर्देशक राजकुमार हिरानी को आमिर खान के काम करने का स्टाइल काफी अलग लगता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी ने आमिर खान के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया। राजकुमार हिरानी ने कहा, 'मैंने अब तक जिनके साथ काम किया है, चाहे वो  शाहरुख खान हो, रणबीर कपूर हो, संजय दत्त हो या फिर विक्की कौशल, वो सारे उतनी ही मेहनत करते हैं।  लेकिन मुझे आमिर खान की स्टाइल बहुत अलग लगती है, वो डायलॉग लिख लेते थे। उनके पास स्क्रिप्ट होती है, लेकिन फिर भी वो अपनी डायरी में डायलॉग खुद हाथ से लिखते हैं, क्योंकि वो कहते हैं कि जब मैं हाथ से लिखता हूं, मुझे डायलॉग जल्दी याद हो जाते हैं।' 

8 of 11
आमिर खान, नितेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

आमिर से मिलने से पहले नर्वस था : नितेश तिवारी

अभिनेता आमिर खान के साथ 'दंगल' जैसी फिल्म बना चुके नितेश तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म के लिए पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया।  निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, 'साल 2013  में जब मैं उन्हें फिल्म ‘दंगल' के लिए अपनी स्क्रिप्ट सुनाने गया था, तो मिलने से पहले में काफी नर्वस था। आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े सितारे हैं और उनको स्क्रिप्ट सुनाना मेरे लिए बड़ी बात थी। आमिर  खान ने मुलाकात के पहले 10 मिनट में ही मेरी घबराहट दूर कर दी। आमिर ने जैसे ही ‘दंगल' की  स्क्रिप्ट सुनी, उन्हें कहानी बेहद पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए तुरंत हामी भर दी। उनसे मिलकर कभी ऐसा नहीं लगता कि वो इतने बड़े स्टार हैं। स्टारडम उनको  को छू भी नहीं पाया है।  उनका स्वभाव, रहन-सहन एक आम इंसान जैसा ही है।' 

9 of 11
कुणाल कोहली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

जूनी के लिए काजोल को ही परफेक्ट माना : कुणाल कोहली 

यशराज बैनर की फिल्म 'फना' में आमिर खान को निर्देशित कर चुके निर्देशक कुणाल कोहली ने इस फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया। कुणाल कोहली ने कहा, 'एक बार आदित्य चोपड़ा ने पूछा कि 'फना' में जूनी के किरदार के लिए कौन सी तीन अभिनेत्री सबसे सही रहेंगी। इस पर आमिर खान ने जो जवाब दिया, वो बेहद दिलचस्प था। आमिर ने कहा, 'काजोल, काजोल और काजोल।'  आमिर खान  की नजर में जूनी के किरदार के लिए काजोल ही परफेक्ट थीं और यह सही भी साबित हुआ।’ काजोल ने इस फिल्म में  जूनी नामक एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था। जबकि आमिर, रेहान नामक एक आतंकवादी के किरदार में नजर आए थे।

10 of 11
जॉन मैथ्यू मथान, आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

ज्ञान देते ही शतरंज शुरू : जॉन मैथ्यू मथान

निर्देशक जॉन मैथ्यू मथान अभिनेता आमिर खान को लेकर सिर्फ एक ही फिल्म 'सरफरोश' का निर्देशन कर चुके हैं। जॉन मैथ्यू मथान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया था। जॉन मैथ्यू मथान ने कहा था, 'सेट पर अगर कोई ज्यादा ज्ञान देता तो आमिर उसके साथ  चेस खेलने बैठ जाते थे। आमिर खान को सवाल पूछने की आदत है। उन्होंने मुझसे भी काफी सवाल किए। मसलन,  यह सीन ऐसा क्यों? डायलॉग ऐसा क्यों है? वगैराह-वगैराह। कुल मिलाकर उनके साथ काम करने का बड़ा ही सुखद अनुभव रहा। हमने 112 दिन में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। इस फिल्म के बाद कोई कोई  स्क्रिप्ट मेरे पास नहीं आई जो आमिर खान के लायक हो, इसलिए हम लोगों ने उसके बाद कभी साथ में काम भी नहीं किया।' 

विज्ञापन

11 of 11
अद्वैत  चंदन, आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

एक बार सो जाएं तो जगाना असंभव : अद्वैत  चंदन 

फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान को निर्देशित कर चुके निर्देशक अद्वैत चंदन ने आमिर खान के बारे में एक बहुत ही दिलचस्प किस्सा साझा किया। अद्वैत चंदन कहते हैं, 'आमिर सर एक बार सो जाएं तो उन्हें कोई नहीं जगा सकता, चाहे कुछ भी हो जाए। एक बार हम न्यूयॉर्क में थे जहां  एक विशेष सर्कस शो चल रहा था। टिकट महंगे थे. लेकिन हमने उन्हें खरीद लिया क्योंकि मैं इसे देखने के लिए काफी इच्छुक था। लेकिन आमिर सर उठे ही नहीं और  मैं सर्कस नहीं देख पाया। लेकिन जब बात पेशेवर प्रतिबद्धता की हो तो वह समय से आधा घंटा पहले पहुंच जाते हैं।'
Pulkit Kriti Wedding Live: पुलकित-कृति के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, हल्दी में पीले कुर्ते में दिखे दूल्हे राजा

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें