फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss Universe 2021: दुबलेपन को लेकर बनाया जाता था हरनाज संधू का मजाक, 'मिस यूनिवर्स' का खिताब जीतकर बढ़ाया देश का मान

Mon, 13 Dec 2021 09:39 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया
चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने भारत का प्रतिनिधत्व करते हुए मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट था। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया था। कड़ी प्रतियोगिता के बाद बाद टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने अपनी जगह बनाई, जिसमें भारत के चंडीगढ़ की हरनाज संधू भी रहीं। हरनाज संधू ने साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समय था जब दुबलेपन की वजह से हरनाज का मजाक उड़ाया जाता था लेकिन अपनी कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने मिस यूनिर्वस का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया
जब वजन को लेकर हो गया था तनाव-
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल के दिनों में दुबलेपन की वजह स हरनाज का मजाक बनाया जाता था। हरनाज ने बताया कि एक समय था जब मैंने भी अपने पतले शरीर और कम वजन को लेकर बहुत तनाव महसूस किया। हालांकि इससे उभरने के लिए जरूरी है कि आप एक ऐसे इंसान पर भरोसा करें जिससे आप अपनी सभी समस्याएं बिनी किसी झिझक के साझा कर सकें। इससे निकलने में मेरे परिवार ने पूरा साथ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम
यहां से शुरू हुआ मॉडलिंग में करियर
21 वर्षीय हरनाज संधू इस समय परास्नातक कर रही हैं। साल 2017 में कॉलेज के एक शो में उन्होंने अपनी सबसे पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। यहीं से उनके मॉडलिंग के करियर की शुरुआत हुई। चंडीगढ़ की यह दिवा पॉलीवुड से डेब्यू कर चुकी हैं। संधू का कहना है कि उन्हें अभिनय पसंद और अगर आगे मौका मिला तो वे बॉलीवुड फिल्मों में काम करना जरूर चाहेंगी।

4 of 5
मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू - फोटो : Instagram
इन चीजों का रखती हैं शौक
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को तैराकी, घुड़सवारी, अभिनय, नृत्य और घूमने का बहुत शौक है। एक इंटरव्यू में हरनाज ने कहा कि खाली समय में वे अपनी इन्हीं शौक को पूरा करती हैं। हरनाज कहती हैं कि कठिनाइयां और संघर्ष जीवन का हिस्सा हैं। बस सकारात्मक मानसिकता रखते हुए मेहनत से इन सबको पार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिस यूनिवर्स 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी अपने नाम कर चुकी हैं कई खिताब
चंडीगढ़ की मॉडल हरनाज संधू ने अब तक कई खिताब अपने नाम किए हैं। हरनाज ने साल 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़ का खिताब  जीता था तो वहीं साल 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार के खिताब को अपने नाम किया था। साल 2019 में हरनाज फेमिना मिस इंडिया पंजाब बनी और इस साल 2021 का मिस यूनिवर्स खिताब जीतकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें