अस्सी और नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म 'पेंटर बाबू से अपने करियर की शुरुआत की और, निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से रातों रात स्टार बन गईं। उन्होंने अपने दौर के तमाम बड़े अभिनेताओं मसलन, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, अनिल कपूर, सनी देओल और गोविंदा के साथ काम किया। अब वह 27 साल के बाद फिर से वापसी कर रही हैं। 6 दिसंबर 1983 को मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्म ‘हीरो' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को शेयर करते हुए मीनाक्षी शेषाद्रि कहती हैं कि अगर 'हीरो' का सिक्वल बने तो वह काम करने के लिए तैयार हैं।