तब सुभाष घई ने उन्हें रोका और 2 घंटे तक मनाया । सुभाष घई ने राजकुमार से कहा कि दिलीप फिल्म में गरीब परिवार से हैं । वहीं राजकुमार का रोल एक रॉयल फैमिली से जुड़ा है । इसलिए लहजे में फर्क रखा गया है । ये बात राजकुमार को समझ में आ गई और तब उनका गुस्सा ठंडा हुआ । 'सौदागर' दिलीप कुमार और सुभाष घई की साथ में तीसरी फिल्म थी । सुभाष घई, दिलीप साहब के साथ एक और फिल्म करने वाले थे जिसका नाम था 'Homeland', लेकिन ये कभी बन नहीं पाई ।