फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका तो नहीं तोड़ रहीं चुप्पी, निक ने सरेआम कर दिया सगाई का खुलासा

Fri, 10 Aug 2018 12:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के बाद से उनकी और निक की सगाई की खबरें आने लगी थीं। सिंगापुर में जब वह निक के कॉन्सर्ट में गई थीं तो उन्होंने मीडिया के सगाई के सवालों पर यह कहकर इंकार कर दिया था कि जरूरी नहीं की सारी बातें सबको पता हो। प्रियंका के इस जवाब से इतना तो जाहिर हो गया कि प्रियंका अपनी सगाई की जानकारी लोगों को अभी बताने के मूड में नहीं है लेकिन ऐसा लगता है कि निक इस मामले में प्रियंका से थोड़ा अलग सोचते हैं। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि निक का सगाई की बात पर आया यह बयान इस बात की ओर इशारा कर रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका इन दिनों मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। जबकि निक इन दिनों यूएस में है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों की मानें तो अमेरिकन सिंगर निक जोनस को उनके फैन ने देखते ही सगाई की बधाई दी। दिलचस्प बात यह है कि निक ने फैन की इस बधाई को स्वीकार करते हुए उसे धन्यवाद कहा। फैन के विश करने पर निक का इस तरह का रिएक्शन इस बात को साबित करता है प्रियंका और निक की सगाई हो चुकी हैं। यानी कि बॉलीवुड की देसी गर्ल अब सिंगल नहीं रहीं। वहीं यूएस मीडिया से बात करते हुए निक ने यह भी कहा कि वह पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka and nick
हाल ही में निक ने परफ्यूम भी लॉन्च किया है जिसकी बधाई प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें सोशल मीडिया पर दी थी। प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर परफ्यूम की बॉटल की फोटो शेयर करते हुए निक को शुभकामनाएं दी थी। आपको बता दें यह ऐसा पहला मौका है जब सगाई की खबरों पर खुद निक ने मुहर लगाई है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की दिल्ली एयरपोर्ट पर की गई हरकत ने साबित कर दिया था कि उनकी सगाई हो चुकी है। 

4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
दरअसल, जब प्रियंका चोपड़ा निक जोनस का कॉन्सर्ट अटेंड करने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखी थी तो उन्होंने मीडिया को देखते ही अंगूठी उतारकर जेब में रख दी थी। प्रियंका को ऐसा लगा कि उनकी यह हरकत कैमरे में कैद नहीं हो पाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका और निक लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और सगाई के बाद अब शादी की खबरें आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
कहा जा रहा है कि यह दोनों कपल इस साल अक्टूबर तक शादी कर सकते हैं। प्रियंका के 'भारत' फिल्म छोड़ने के बाद पहले कहा गया कि उन्होंने निक से शादी की वजह से इस फिल्म से किनारा किया। हालांकि बाद में ऐसी खबरें आई कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थी जिसकी वजह से उन्होंने 'भारत' फिल्म छोड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें