19 दिसंबर 2003, वह दिन था, जिस दिन संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ सिनेमाघरों तक पहुंची। फिल्म का ट्रेलर आया तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया। फिल्म आई तो लोगों ने इसे देखा भी और इसकी अंतर्धारा को भी समझा। फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इसके साथ ही हिंदी सिनेमा में दर्शकों का एक ऐसा वर्ग पहचाना, जो उनकी फिल्में उनका नाम देखकर आता है। ये किस्सा इस फिल्म के बाद ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘थ्री ईडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ में भी दोहराया गया। सारी की सारी फिल्में सुपरहिट और राजकुमार हिरानी का सिनेमा ब्लॉकबस्टर। अब बारी ‘डंकी’ की है। ट्रेलर में फिर लोगों को दम नजर नहीं आया, लेकिन फिल्म के दमदार होने की आस अभी बाकी है।