फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkumar Kanojia: एक्टिंग का पैसा न मिलने का मामला मुंबई पुलिस तक पहुंचा, राजकुमार को मिला साथियों का समर्थन

Tue, 19 Dec 2023 11:05 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेता राज कुमार कनौजिया ने निर्माता निर्देशक विक्की बहरी को सोशल मीडिया पर खुला पत्र लिख कर फिल्म 'लव प्रोजेक्ट' में काम खत्म होने के एक साल बाद भी भुगतान न होने को लेकर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त की। 
 
विज्ञापन
1 of 5
राज कुमार कनौजिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता राज कुमार कनौजिया ने निर्माता निर्देशक विक्की बहरी को सोशल मीडिया पर खुला पत्र लिख कर फिल्म 'लव प्रोजेक्ट' में काम खत्म होने के एक साल बाद भी भुगतान न होने को लेकर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त की। इस बारे में निर्माता निर्देशक विक्की बहरी का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने ना तो फोन उठाया और ना ही मैसेज का जवाब दिया। राज कुमार कनौजिया के पोस्ट से कुछ और टेक्नीशियन उनके समर्थन में आगे हैं, जिनका भुगतान विक्की बहरी  ने नहीं किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार कनौजिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'लव प्रोजेक्ट' में अभिनेता राजकुमार  कनौजिया ने एक साइंटिस्ट की भूमिका निभाई है। वह कहते हैं, 'इस फिल्म की शूटिंग हमने एक  साल पहले की थी, लेकिन आज तक इस फिल्म का पेमेंट  नहीं मिला। जब भी  निर्माता निर्देशक विक्की बहरी से पेमेंट की बात करता हूं, कल पर टालते रहे और आज तक उनका कल नहीं आया। मैं बहुत ही दुखी होकर सोशल मीडिया पर अपनी बात लिखी है। मेरे इस पोस्ट को पढ़ने के बाद विक्की बहरी का फोन मेरे पास आया और उन्होंने मुझे मानहानि का केस करने की घमकी दी है।' 
विज्ञापन

3 of 5
राज कुमार कनौजिया-विक्की बहरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अभिनेता राजकुमार कनौजिया ने कहा, 'मैंने इसकी शिकायत जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में की है। मेरे इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फिल्म 'लव प्रोजेक्ट' के एडिटर नितेश सोनी और पोस्ट प्रोडक्शन प्रोड्यूसर सारंग पंगे भी मेरे समर्थन में आए हैं। एडिटर नितेश सोनी का 10 लाख और सारंग पंगे का 4.5 लाख रुपये भी अभी मिलना बाकी हैं। ऐसे बहुत सारे टेक्नीशियन के पैसे बाकी हैं, जिसे विक्की बहरी ने नहीं दिए हैं, सब लोग मुझसे सम्पर्क कर रहे हैं।' 

Dunki: एक घर की वजह से राजकुमार हिरानी को मिला था 'डंकी' का आइडिया, निर्देशक ने किया दिलचस्प खुलासा

4 of 5
राज कुमार कनौजिया-विक्की बहरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडस्ट्री में आम तौर पर देखा गया कि पैसे के लेनदेन के मामले में मुंबई में सक्रिय फिल्म संस्थाएं ही मध्यस्थता की भूमिका निभाती हैं। राजकुमार कनौजिया ने अपना भुगतान न होने की शिकायत फिल्म कलाकारों की संस्था सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन( सिंटा) में ना करके सीधे सोशल मीडिया पर की है। राजकुमार कनौजिया कहते हैं, 'निर्माता - निर्देशक विक्की बहरी से फिल्म में काम करने और पेमेंट को लेकर हमारे बीच कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ था। मैंने विश्वास में आकर उनके साथ बिना एग्रीमेंट के काम किया। अगर उनके साथ एग्रीमेंट हुआ होता तो इसकी शिकायत सिंटा में करता।' 

Charu Asopa: 'सिंगल मदर होना अपराध...,' चारू असोपा ने घर ढूंढते वक्त आई परेशानियों को किया साझा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुमार कनौजिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता राजकुमार कनौजिया  कहते हैं, 'विक्की बहरी पहले यशराज फिल्म्स में एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने मुझे और राजपाल यादव को लेकर एक विज्ञापन फिल्म शूट की थी। उसका भुगतान तुरंत कर दिया था। मुझे लगा कि फिल्म 'लव प्रोजेक्ट' का भी पेमेंट वह कर ही देंगे। फिल्म में मेरा एक ही दिन का काम था, इसलिए मैंने  बिना एग्रीमेंट किए ही फिल्म कर ली। अब एक साल हो गए और मेरे चालीस हजार रुपये नहीं मिले। उनसे पेमेंट  को लेकर जो भी हमारी व्हाट्सअप पर बात हुई, उसकी कॉपी मैंने सुरक्षित रखी है।'  

Animal: 'एनिमल' को बोल्ड बताते हुए अरशद वारसी ने दिया बड़ा बयान, ऐसी फिल्म करने से किया साफ इनकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें