फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: कोई छिपकली से तो किसी को कॉकरोच से लगता है डर, बॉलीवुड सितारों को है इन चीजों से फोबिया

Thu, 09 May 2024 07:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारों को लगता है इन चीजों से डर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सितारों को आपने स्क्रीन पर खूब एक्शन करते हुए देखा होगा। विलेन की ताबड़तोड़ पिटाई करते देख सिनेमाघरों में सीटियां भी मारी होंगी। अभिनेताओं के धाकड़ अवतार से तो आप सभी वाकिफ हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि असल जिंदगी में ये धाकड़ अभिनेता बहुत ही मामूली चीजों से डरते हैं। आइए आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही मशहूर सितारों के डर के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ beingsalmankhan

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान फिल्मों से लेकर असल जिंदगी तक अपने दबंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं।  फिल्मों में विलेन की धुआंधार पिटाई करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनका नाम लोग बड़े अदब से लेते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है सलमान खान किस चीज से घबराते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दबंग अभिनेता को लिफ्ट से डर लगता है। उन्हें लगता है कि लिफ्ट कहीं बंद ना हो जाए या टूट ना जाए।
Padma Vibhushan: चिरंजीवी-वैजयंती माला को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamsrk

शाहरुख खान

रोमांस के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान एक्शन में भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने कई सारी सुपरहिट एक्शन फिल्में की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग खान को फिल्म करण-अर्जुन की शूटिंग के दौरान घुड़सवारी करते हुए चोट लग गई थी। तब से वह घोड़ों से डरते हैं।

4 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कई फिल्मों में एक्शन सीन फिल्माया है और विलेन को कड़ी टक्कर दी है। अभिनेत्री अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए मशहूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री को बड़ा अजीब डर है। उनके मन में छिपकली का डर बसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor

रणबीर कपूर

‘एनिमल’ फिल्म में खून की नदियां बहाने वाले रणबीर कपूर का एक्शन अवतार कितना खतरनाक है ये तो आप सब जानते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है उनके मन में किस चीज का डर बसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को कॉकरोच से डर लगता है।
Border 2: बॉर्डर 2 पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें