फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: अपने नाम के साथ पिता नहीं मां का सरनेम लगाते हैं ये सितारे, जानें लिस्ट में कौन कौन है शामिल

Fri, 28 Jun 2024 04:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज हम उन सितारों के बारें में बताएंगे, जो अपनी मां को सम्मान देते हुए अपने नाम के साथ उनका सरनेम जोड़ते हैं। इंडस्ट्री के कई सितारें हैं, जो अपने नाम के साथ पिता का नहीं ब्लकि मां का सरनेम लगाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मां का सरनेम लगाते हैं ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। फैंस को इन सितारों के बारे में हर चीज जानने की दिलचस्पी रहती है। आज हम उन सितारों के बारें में बताएंगे, जो अपनी मां को सम्मान देते हुए अपने नाम के साथ उनका सरनेम जोड़ते हैं। इंडस्ट्री के कई सितारें हैं, जो अपने नाम के साथ पिता का नहीं ब्लकि मां का सरनेम लगाते हैं। वहीं, कुछ नाम के साथ मां का नाम लिखते हैं। तो चलिए इन सितारों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम के साथ उनकी मां का सरनेम लगा है। 
विज्ञापन

2 of 5
संजय लीला भंसाली - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय लीला भंसाली
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम जाने-माने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का आता है। संजय लीला भंसाली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इन दिनों वह अपनी पहली वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। भंसाली ने अपनी मां के सम्मान में अपने नाम के साथ मां लीला का नाम जोड़ा है।  

Suhana Khan: रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ लंदन में पार्टी करती दिखीं सुहाना खान, वीडियो आया सामने
विज्ञापन

3 of 5
अदिति राव हैदरी  - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति राव हैदरी
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। अदिति राव हैदरी इन दिनों संजय लीला भंसाली के वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार को लेकर लगातार खबरों में छाई हुई हैं। सीरीज में उनकी अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अदिति राव हैदरी अपने नाम के साथ न सिर्फ पिता का सरनेम जोड़ती हैं, ब्लकि मां के सम्मान में अपने नाम के साथ उनका सरनेम भी लगाती हैं।

4 of 5
रिया सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
रिया सेन
अभिनेत्री रिया सेन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिया सेन कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री अपने अपने नाम के साथ अपने पिता का सरनेम नहीं लगाती हैं। वह अपने नाम के आगे अपनी मां मुनमुन सेन का सरनेम लिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम
मल्लिका शेरावत
जानी-मानी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का नाम भी इस सूची में शामिल है। वह अपने नाम के आगे अपनी मां का सरनेम लिखती हैं। मल्लिका कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। हालांकि, अब वह लंबे वक्त से पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। 

टीवी की 'अक्षरा' बन रातों-रात मशहूर हुईं हिना खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें