फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Bhosle-Sonu Nigam: आशा भोसले की बायोग्राफी लॉन्च पर सोनू निगम ने धोए गायिका के चरण, हुए भावुक

Fri, 28 Jun 2024 04:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम, आशा भोसले, मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज शुक्रवार को मशहूर गायिका आशा भोसले की बायोग्राफी 'स्वरस्वामिनी आशा' लॉन्च की गई। इस मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उपस्थित रहे। उनके अलावा सोनू निगम, आशाताई की पोती जनाई भोसले भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर गायक सोनू निगम ने आशा भोसले की चरण धोए। इससे पहले उन्होंने आशा भोसले के लिए कुछ शब्द बोले।
 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू निगम, आशा भोसले, जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आशा भोसले की बायोग्राफी की लॉन्चिंग पर अभिनेता जॉकी श्रॉफ भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आशा भोसले के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अभिनेता ने खास अवसर पर गायिका को गमला भेट किया। गायक सोनू निगम भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। माथे पर तिलक लगाए, पीले रंग के कुर्ते पाजामे में सोनू निगम ने शिरकत की। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू निगम, आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बुक लॉन्च के अवसर पर सोनू निगम ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'देवी मां प्रणाम, मैं बिल्कुल कुछ नहीं कहना चाहता था। लेकिन, मुझे कहा गया है तो मैं यही कहूंगा कि आज सीखने के लिए बहुत से साधन हैं। लेकिन, जब सीखने के लिए कुछ नहीं था तो लता जी और आशा जी थीं। इन्होंने पूरी दुनिया को गाना सिखाया है। जो आपसे सीख सके उनके लिए धन्यवाद। जो सीख रहे हैं, उनके लिए धन्यवाद। जो आपसे सीखकर जान गए कि आप जैसा नहीं सीख सकते, उनके लिए भी धन्यवाद। मैं सनातन धर्म की तरफ से आपको सम्मान देना चाहूंगा'। इसके बाद सोनू निगम ने आशा भोसले के चरण धोकर सम्मान दिया।
Tahira Kashyap: आयुष्मान खुराना ने ताहिरा पर जताया गर्व, ‘शर्मा जी की बेटी’ को बताया दिल छू लेने वाली कहानी

4 of 5
आशा भोसले, मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज शुक्रवार को आयोजित हुए बुक लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मंगेशकर परिवार संगीत भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का भी संदेश देता है। आशा भोसले पर लिखी पुस्तक 'स्वरस्वामिनी आशा' के विमोचन के मौके पर भागवत ने कहा कि संगीत का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव समाज के लिए लाभकारी भी होना चाहिए।
Bollywood Celebs: अपने नाम के साथ पिता नहीं मां का सरनेम लगाते हैं ये सितारे, जानें लिस्ट में कौन कौन है शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशा भोसेल की बायोग्राफी हुई लॉन्च - फोटो : @ShelarAshish
इस पुस्तक में 90 लेखकों की रचनाएं हैं, जिनमें इस नवयुवक बहुमुखी गायकों की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी शामिल हैं। मोहन भागवत ने कहा, 'मैं मंगेशकर परिवार से मिलने से पहले ही उनके प्रति सम्मान रखता था। उनका संगीत ऐसा है, जो न केवल संगीत का उपदेश देता है, बल्कि भक्ति और देशभक्ति का भी उपदेश देता है'। इस अवसर पर आशा भोसले ने हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के साथ अपने जुड़ाव को याद किया। इस कार्यक्रम में उनके भाई संगीत निर्देशक हृदयनाथ मंगेशकर भी मौजूद रहे।
Kota Factory 3: 'छात्रों के पास चीजें साझा करने के लिए कोई नहीं, इसलिए वे जीतू भैया से जुड़े', बोले जितेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें