बॉलीवुड सितारों की लाइफ काफी रंगीन होती है। ये सितारे वैसे तो अपने काम में बेहद बिजी रहते हैं। मगर जब भी इन्हें वक्त मिलता है, तो ये पार्टी करना का मौका नहीं छोड़ते हैं। बी-टाउन में आए दिन कोई न कोई पार्टी होती ही रहती है और ये पार्टियां देर रात तक चलती हैं। मगर इंडस्ट्री में ऐसे भी कई सितारे हैं, जो पार्टियों से दूरी बनाकर रखते हैं। इन सितारों का बॉलीवुड की देर-देर तक चलने वाली पार्टियों का हिस्सा बनना पसंद नहीं है। आज इस लेख में हम उन्हीं सितारों के बारे में जानेंगे, जिन्हें पार्टियों से दूर रहना पसंद है...