प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। अगले महीने यह सीरीज आ रही है। इसी के साथ आज इसका टीजर भी जारी हुआ है। पिछले दो सीजन काफी दिलचस्प रहे। केंद्र में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) रहे। इसके अलावा मुन्ना भैया, गुड्डू-बब्लू पंडित, शरद शुक्ला, दद्दा त्यागी, मकबूल भी नजर आए। सीरीज में बीना त्रिपाठी (रसिका दुग्गल), गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी), माधुरी (ईशा तलवार) सहित कई महिलाओं की झलक भी दिखी, लेकिन कालीन भैया का कद सबसे बड़ा रहा। मगर, आज जारी हुए तीसरे सीजन के टीजर में कालीन भैया की झलक सिर्फ एक बार दिखाई दी है। वहीं, महिलाओं ने 20 बार उपस्थिति दर्ज कराई है।