इस साल 2024 में अगस्त तक ढेरों फिल्में आईं, लेकिन उनमें से ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं। इन फ्लॉप फिल्मों को देखकर दर्शक भी बेहद उदास हुए। ये सभी फिल्में इस साल की सुपरफ्लॉप साबित हुईं। इन फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में अक्षय कुमार की रहीं।
इस साल 2024 में अगस्त तक ढेरों फिल्में आईं, लेकिन उनमें से ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं। इन फ्लॉप फिल्मों को देखकर दर्शक भी बेहद उदास हुए। ये सभी फिल्में इस साल की सुपरफ्लॉप साबित हुईं। इन फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में अक्षय कुमार की रहीं।
विज्ञापन
2 of 7
'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'खेल खेल में'
'खेल खेल में' में अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर और प्रज्ञा ने अहम भूमिका निभाई है। अक्षय की यह तीसरी फिल्म है जो इस साल फ्लॉप हुई है। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थी। फिल्म फिलहाल थिएटर्स में चल रही है लेकिन इसका मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' से है। हालांकि 'वेदा' भी सिनेमाघरों में इसी फिल्म के साथ रिलीज हुई, लेकिन वह भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
3 of 7
'उलझ'
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
'उलझ'
2 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'उलझ' में जान्हवी कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 11 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई थी।
4 of 7
'वेदा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
'वेदा'
'वेदा' में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की जोड़ी भी दर्शकों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाई। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर शरवरी वाघ के अभिनय की जमकर तारीफ हुई, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
'बड़े मियां छोटे मियां'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'बड़े मियां छोटे मियां'
ईद के मौके पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 64 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। यह फिल्म अक्षय की इस साल की फ्लॉप फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
6 of 7
'मैरी क्रिसमस'
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
'मैरी क्रिसमस'
'मैरी क्रिसमस' में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की जोड़ी किसी को पसंद नहीं आई थी। जनवरी में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल हुआ और यह फिल्म भी बाकी फिल्मों की तरह फ्लॉप साबित हुई।