तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिश्तों में विजय को प्रतिबंध नहीं पसंद
इस बातचीत के दौरान उनसे अपने रोमांस को सार्वजनिक करने के फैसले को लेकर सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, ''मुझे लगता है कि हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि अगर हमें साथ में समय बिताना पसंद है और अगर हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो इसे छिपाने की कोई जरूरत नहीं है।" अभिनेता ने कहा कि किसी भी रिश्ते को छुपाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। दोनों एक साथ बाहर नहीं जा सकते, उनके दोस्त उनकी तस्वीरें नहीं खींच सकते। विजय ने बताया कि उन्हें ऐसे प्रतिबंध पसंद नहीं हैं। वह अपनी भावनाओं को पिंजरे में कैद नहीं करना चाहते।