फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Survived Breast Cancer: ये अभिनेत्रियां लड़ चुकी हैं ब्रेस्ट कैंसर से जंग, काम को फैंस करते हैं याद

Thu, 19 Sep 2024 07:07 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इन कठिन परिस्थितियों के बाद भी वह अक्सर शूट और रैंप वॉक पर नजर आती हैं। उनके साथ बॉलीवुड की कुछ खास अभिनेत्रियां भी हैं जिन्हें एक समय में ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़नी पड़ी थी।
विज्ञापन
1 of 7
इन अभिनेत्रियों ने लड़ी ब्रेस्ट कैंसर से जंग - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड और टीवी की अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती, रहन सहन, शो और निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिनके बारे में जानकर फैंस भावुक हो जाते हैं। अभिनेत्री हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। हिना खान अकेली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्हें इस कठिन परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। उनके साथ बॉलीवुड की कुछ खास अभिनेत्रियां भी हैं जिन्हें एक समय में ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़नी पड़ी थी। आइए आपको बताते हैं उन अदाकाराओं ने बारे में..
विज्ञापन

2 of 7
महिमा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @mahimachaudhry1
महिमा चौधरी
अभिनेत्री महिमा चौधरी को साल 2022 में ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हुई थी। इसका उन्होंने इलाज करवाया और अब वह पूरी तरह से ठीक है। महिमा चौधरी को उनकी फिल्म 'धड़कन', 'परदेश', 'बागवान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap
ताहिरा कश्यप
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी ब्रेस्ट कैंसर का दर्द झेला है। ताहिरा साल 2018 में इस कैंसर से जंग लड़ चुकी हैं। उन्होंने बहुत मजबूती से इससे जंग लड़ी है। पत्नी की मुश्किल घड़ी में आयुष्मान ने उनका पूरा ध्यान रखा था।

4 of 7
हमसा नंदिनी - फोटो : इंस्टाग्राम @ihamsanandini
हमसा नंदनी
साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हमसा नंदनी भी इस जानलेवा बीमारी का सामना कर चुकी हैं। साल 2021 में हमसा को ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कैंसर के इलाज के बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
मुमताज - फोटो : इंस्टाग्राम @mumtaztheactress
मुमताज
बॉलीवुड इंडस्ट्री में 60-70 के दशक की शानदार अदाकाराओं में से एक मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर की जंग लड़नी पड़ी थी।साल 2002 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जब वो 50 साल की थीं। उन्होंने इसका इलाज कराया और इन दिनों वह लंदन में रह रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
छवि मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम @chhavihussein
छवि मित्तल
अभिनेत्री छवि मित्तल ने भी ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ी है। साल 2022 में अभिनेत्री अपनी इस बीमारी से ठीक हुई थीं। छवि को 'एक विवाह ऐसा भी', 'कैसे कहें', 'रक्षक' में देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री हिना खान ने 5 सितंबर 2024 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बीमारी को लेकर अपडेट किया था। उन्होंने लिखा था कि  कैंसर के लिए कीमोथेरेपी ले रही हूं, इसके साइड इफेक्ट में म्यूकोसाइटिस हो गया है। इसके इलाज के लिए मैं डॉक्टर की सलाह का पालन कर रही हूं। अगर आप में से कोई इससे गुजरा है या कोई उपयोगी उपाय जानता है तो कृपया सुझाव दें। जब आप कुछ खा नहीं पाते हैं तो यह वाकई मुश्किल होता है। आपकी सलाह से मुझे बहुत मदद मिलेगी। हिना को हाल ही में दुल्हन के लुक में रैंप वॉक करते देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें