फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra New CM Oath Ceremony: शाहरुख से सलमान तक, महाराष्ट्र के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में सितारे

Thu, 05 Dec 2024 09:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra CM Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ले रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में कई फिल्मी हस्तियां भी पहुंची हैं।
विज्ञापन
1 of 16
महाराष्ट्र के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई हैं। फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम के रूप में तीसरी बार शपथ ले रहे हैं। इस दौरान कई राजनीतिक हस्तियों ने समारोह में शिरकत की है। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी पहुंचे हैं। अभिनेता शाहरुख खान शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

2 of 16
महाराष्ट्र के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड सितारे - फोटो : एएनआई
शाहरुख खान और रणवीर सिंह पहुंचे
सीएम फडणवीस  के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पहुंचे हैं। उनके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह भी इस समारोह में शिरकत करते नजर आए हैं। इवेंट में शाहरुख खान सचिन तेंदुलकर के पास बैठे।  
विज्ञापन

3 of 16
सलमान खान-संजय दत्त - फोटो : एएनआई
सलमान खान के साथ नजर आए संजय दत्त
संजय दत्त भी समारोह में नजर आए। उनके अलावा रणबीर कपूर भी पहुंचे। इवेंट में रणवीर सिंह पहले रणबीर कपूर और फिर सलमान और संजय दत्त से गले मिलकर बातें करते दिखे। सलमान खान भी इवेंट में नजर आए और संजय दत्त से मिले।

4 of 16
रणवीर सिंह-रणबीर कपूर-शाहरुख खान - फोटो : एएनआई
रणबीर कपूर से गले मिले शाहरुख खान
सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और रणबीर कपूर बड़ी आत्मीयता से गले मिलते दिखे। उनके साथ रणवीर सिंह भी वहां मौजूद दिखे। 
विज्ञापन

5 of 16
सलमान खान - फोटो : एएनआई
कड़ी सुरक्षा में भाईजान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान वे कड़ी सुरक्षा में नजर आए। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

6 of 16
सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में सितारे - फोटो : एएनआई
माधुरी दीक्षित आईं नजर
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी इस इवेंट में नजर आईं। येलो कलर की साड़ी में अभिनेत्री ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उनके अलावा एक्टर सुनील पॉल भी दिखे।
विज्ञापन

7 of 16
अंबानी परिवार के साथ शाहरुख खान - फोटो : एएनआई
अंबानी परिवार ने की शिरकत
शपथ ग्रहण समारोह में अंबानी परिवार ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। मुकेश अंबानी और उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी के अलावा छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी नजर आईं। शाहरुख खान अनंत अंबानी के साथ इवेंट में नजर आए।

8 of 16
शिखर पहाड़िया, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर - फोटो : एएनआई
शिखर के साथ पहुंचीं जान्हवी
बोनी कपूर भी महाराष्ट्र के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में अपने परिवार के साथ पहुंचे। जान्हवी कपूर और खुशी के अलावा अर्जुन कपूर भी नजर आए। इस दौरान जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी देखे गए।
Allu Arjun Family Tree: चिरंजीवी फूफा तो राम चरण हैं भाई, जानिए अल्लू अर्जुन के परिवार में और कितने सेलिब्रिटी

9 of 16
जान्हवी कपूर का खूबसूरत अंदाज - फोटो : एएनआई
जान्हवी कपूर का खूबसूरत अंदाज
इवेंट में जान्हवी कपूर ग्रीन कलर की साड़ी पहन शिरकत करती दिखीं। इवेंट में वे अपने भाई अर्जुन कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ बैठी नजर आईं। 
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई महिला की मौत पर निर्माताओं ने जताया शोक, किया मदद करने का वादा

10 of 16
रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन - फोटो : एएनआई
रणबीर के साथ बैठे रणवीर, तो श्रद्धा और वरुण आए साथ नजर
शपथ ग्रहण समारोह में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को साथ देखा गया। दोनों एक साथ बातचीत करते नजर आए। वहीं, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक्टर वरुण धवन के साथ बैठी नजर आईं।
Baby John Trailer: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन 'बेबी जॉन' के ट्रेलर लॉन्च की हो रही भव्य तैयारी

11 of 16
सलमान खान और शाहरुख खान - फोटो : एएनआई
सलमान खान और शाहरुख खान मिले गले
शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान और सलमान खान भी एक-दूसरे से मुलाकात करते दिखे। दोनों खान एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए।
Rashmika Mandanna: रश्मिका की सफलता का श्रेय जाता है दो अभिनेताओं को? प्रशंसकों का चौंकाने वाला रिएक्शन

12 of 16
मुकेश अंबानी से मिले सलमान खान - फोटो : PTI
मुकेश अंबानी से मिले सलमान खान
सलमान खान शपथ ग्रहण समारोह में मुकेश अंबानी मिले और हाथ मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। साथ ही वे बातचीत करते दिखे।

13 of 16
नीता अंबानी से मिले रणवीर सिंह - फोटो : PTI
नीता अंबानी से मिले रणवीर सिंह
महाराष्ट्र के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में रणवीर सिंह, मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी से भी हाथ मिलाते हुए नजर आए। 

14 of 16
रोनी स्क्रूवाला के साथ रणवीर-रणबीर - फोटो : PTI
रोनी स्क्रूवाला के साथ रणवीर-रणबीर
महाराष्ट्र के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला के साथ बातचीत करते नजर आए। 

15 of 16
अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर के साथ बोनी कपूर - फोटो : PTI
अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर के साथ बोनी कपूर
महाराष्ट्र के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर साथ नजर आए। वहीं, जान्हवी कपूर के पिता और निर्माता बोनी कपूर भी समारोह में दिखे। 
विज्ञापन

16 of 16
विक्की कौशल - फोटो : PTI
विक्की कौशल
महाराष्ट्र के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में विक्की कौशल भी पहुंचे। उन्होंने ब्लैक ऑउटफिट के साथ चश्मा पहना हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें